spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMainpuri Murder: सुबह-सुबह दलित युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव,...

Mainpuri Murder: सुबह-सुबह दलित युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

-

– सिर में गोली मारकर ली जान, गांव में तनाव का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस


मैनपुरी। सुबह-सुबह दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव निमार्णाधीन मंदिर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ के रहने वाले अनुसूचित जाति के 22 वर्षीय युवक की सोमवार की सुबह सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव गांव के पास ही निमार्णाधीन मंदिर में पड़ा मिला। दो दिन पहले ही युवक हैदराबाद से गांव आया था। सूचना पर एसपी ग्रामीण ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी 22 वर्षीय मदन कठेरिया हैदराबाद में आइसक्रीम बेचने का काम करता था। दो दिन पहले ही मदन हैदराबाद से गांव आया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे वह घर पर था। इसके कुछ देर बाद शव गांव में ही स्थित काली माता के निमार्णाधीन मंदिर में पड़ा मिला।

उसके सिर से खून बह रहा था। सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी राहुल मिठास मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी ली। युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। शव को भी मंदिर से उठाकर बाहर रख दिया गया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि परिजन से जानकारी ली गई है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts