Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutधूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा


शारदा न्यूज़, मेरठ। शुक्रवार को बेगमबाग में मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रृद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा के संयोजक विपिन बंसल ने बताया कि शोभायात्रा चकबंदी रोड बेगम ब्रिज, पीएल शर्मा रोड, राज डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज के आगे से होकर शिव मंदिर बेगम बाग में संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड नप्रिया ताशा, 5 मनमोहक झांकियां, नितिन का काली जी का अखाड़ा, रूपा की नौकरी और माता रानी का डोला शामिल रहा। उसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।

गत वर्षो की भांति इस वर्ष में मां दुर्गा जी की शोभायात्रा 20 अक्टूबर दिन शुक्रवार को शिव मंदिर बेगम बाग से दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा से पहले पंडित महेश्वर शर्मा ने मां दुर्गा जी की आरती की उसके पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

शोभा यात्रा में विपिन बंसल, सुशील प्रॉन्प्ट, वीरेंद्र त्यागी, अजय, दीपक डेरी वाले, हरिओम वर्मा व महिला मंडल बेगम बाग का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments