spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowलखनऊ: प्रदेश में तेज पछुआ हवाओं से गिरेगा पारा, कोहरे से मिलेगी...

लखनऊ: प्रदेश में तेज पछुआ हवाओं से गिरेगा पारा, कोहरे से मिलेगी मुक्ति

-


लखनऊ। प्रदेश में बृहस्पतिवार से तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके असर से दिन में धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को कानपुर, अलीगढ़ आदि में सुबह कोहरा रहा। वहीं, प्रयागराज और वाराणसी में तपिश से लोग बेहाल रहे। झांसी में न्यूनतम पारा 16.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वाराणसी में सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे अगले दो दिन तक, दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि प्रदेश में कोहरे का प्रकोप खत्म होगा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का प्रदेश के मौसम में असर पड़ेगा। हवाओं में ठंडक बढ़ने से रात का पारा गिरेगा।

फरवरी में पड़ रही अप्रत्याशित गर्मी से राजधानी के लोगों को फिलहाल दो दिनों के लिए थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से अगले दो दिनों तक लखनऊ में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों से आने वाली इन ठंडी पछुआ हवाओं के असर से दिन व रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। इसकी वजह से पारा सामान्य की तरफ लौटेगा और तपिश भरी धूप से कुछ राहत मिलेगी। बुधवार को लखनऊ में दिन का पारा 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts