HomeCRIME NEWSप्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

-


मुरादनगर। विधवा को जंगल में ले जाकर प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर विधवा के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह से थाने से चक्कर लगा रही थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

बिहार निवासी महिला अपनी दो बेटियों के साथ मुरादनगर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। काफी समय पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है और मजदूरी करके घर का खर्च चला रही है। महिला ने बताया कि दो साल पहले कॉलोनी के रहने वाले एक युवक से मेरी मुलाकात हुई। युवक ने शादी करने की बात कही और संबंध बना लिए। वह शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक माह पहले प्रेमी महिला को घूमाने की बात कहकर रावली सुराना मार्ग पर काकड़ा के जंगल में ले गया। आरोप है कि वहां पर प्रेमी ने दुष्कर्म किया और इसी बीच उसका दोस्त भी आ गया। इसके बाद प्रेमी के दोस्त ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध तो मारपीट कर घायल कर दिया। दुष्कर्म करने के बाद महिला को जंगल में ही छोडकर आ गए। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची। महिला ने बताया कि तबीयत ठीक होने के एक सप्ताह बाद वह चामुंडा पुलिस चौकी पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर मामले को टाल दिया। इसके बाद महिला मुरादनगर थाने पहुंची और तहरीर दी।

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी साजिद व गुडडु को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों आरोपी दिव्यांग है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts