# SHARDA EXPRESS > Read the latest and breaking Hindi news on shardaexpress.com ## Posts - [महंगे तलाक के बाद कर्ज में डूबा डायरेक्टर](https://shardaexpress.com/director-in-debt-after-expensive-divorce/): मुंबई। फिल्मी दुनिया में ऐसे कलाकारों की कमी नहीं है, जिन्हें अपने पार्टनर से अलग होना काफी महंगा पड़ा है। बॉलीवुड में मंहगे तलाकों की भरमार है। कई तो तलाक के चलते कर्ज में डूब गए और हाउसफुल 5 के निर्देशक तरुण मनसुखानी भी इन्हीं में से एक हैं। तरुण मनसुखानी को अपनी पूर्व पत्नी करुणा से तलाक लेना काफी मंहगा पड़ा था। उन्हें करुणा से अलग होने के लिए उन्हें अच्छी-खासी रकम देनी पड़ी थी, जिसके चलते वह कर्ज के बोझ तले दब गए थे। इस तलाक ने उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से इतना प्रभावित किया कि वह […] - [24 का हीरो और 48 साल की हीरोइन](https://shardaexpress.com/24-year-old-hero-and-48-year-old-heroine/): मुंबई। ओटीटी सीरीज अ सुटेबल बॉय 5 साल पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और खूब तारीफें बटोरने में सफल रही थी। इस सीरीज की कहानी 1950 के दशक के भारत में सेट थी और इसके किरदार लोगों को खूब पसंद आए थे। सीरीज में लवस्टोरीज और विशाल भारत के भूभाग में रह रहे लोगों की जिंदगी में झांकने की कोशिश करती है। लेकिन इस सीरीज में हीरो और हीरोइन के इंटीमेट सीन्स खूब सुर्खियां बटोरते रहे थे। कहानी में 24 साल के हीरो ने 48 साल की हीरोइन के साथ आॅनस्क्रीन रोमांस किया था। इस रोमांस के क्लिप्स आज […] - [साउथ की नामी हीरोइन को कैंसर ने निगला](https://shardaexpress.com/cancer-swallowed-a-famous-south-indian-heroine/): चैन्नई। साउथ सिनेमा के कई दिग्गज सितारे अपनी ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने के बाद सियासत में कूदे और कुछ कलाकार मुख्यमंत्री तक बने। साउथ सिनेमा की दुनिया में मिले फैन्स के प्यार ने कई कलाकारों को जनता ने सिर आंखों पर बिठाया और अपना नेता भी चुना। एक एक्ट्रेस ऐसी भी रहीं जिन्होंने अपने डांस और अदाओं से फिल्मी पर्दे पर गर्दा उड़ाया और 3 से ज्यादा मुख्यमंत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर की। शोहरत के खास मुकाम पर पहुंचने के बाद एक्ट्रेस को अकेले जिंदगी काटनी पड़ी और कैंसर जैसी घातक बीमारी से अंत हुआ। महज 20 दिन […] - [युवा कांग्रेस ने निर्धन लोगों के बीच मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, बच्चों से केक कटवाया](https://shardaexpress.com/youth-congress-celebrated-rahul-gandhis-birthday-among-poor-people-made-children-cut-the-cake/): युवा कांग्रेस ने निर्धन बेसहारा लोगों के बीच जाकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस 55वा जन्मदिन। बच्चों से केक कटवा कर फल एवं मिठाई बाटी। मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55 वा जन्मदिन झुग्गी झोपड़ी में बेसहारा लोगों में जाकर मनाया गया। जिसमें बच्चों से केक कटवा कर फल एवं मिठाई वितरण किया गया। इस मौके पर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की गई। जन्मदिन मनाने वालों में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली, इक़बाल भारती अब्दुल सलाम शाहबाज ज़ुबैर असद रोहित सिंह हैदर भूरे […] - [सचिव अपर्णा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी](https://shardaexpress.com/secretary-aparna-inspected-the-medical-college-and-saw-the-arrangements/): मरीजों से बात कर दवाओं और इलाज की जानकारी ली। शारदा रिपोर्टर मेरठ। आईएएस अपर्णा यू, सचिव, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन ने मेडिकल कॉलेज मेरठ एवं सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज मेरठ का निरीक्षण किया। सचिव ने इमरजेंसी वार्ड, पी एम एस एस वाई ब्लॉक,चिकित्सालय, हॉस्टल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, टेली आई सी यू, नर्सिंग कॉलेज आदि का पूर्ण रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने विभिन्न वार्डों जैसे इमरजेंसी वार्ड, शल्य चिकित्सा विभाग वार्ड, बाल रोग विभाग वार्ड आदि में भर्ती मरीजों से उनके विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे इलाज एवं सरकार द्वारा प्रदत्त […] - [सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें युवा : प्रो. संगीता शुक्ला](https://shardaexpress.com/chaudhary-charan-singh-university-vice-chancellor-professor-sangeeta-shukla-said-that-youth-should-become-carriers-of-positive-change/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय के व सेल के 56 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस अवसर पर विवि की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की दूरदृष्टि और युवा कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ती है। स्मार्टफोन न केवल एक संचार उपकरण हैं, बल्कि वे ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और डिजिटल सहभागिता के सशक्त माध्यम हैं। ऐसे संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। हमारा प्रयास […] - [मेरठ मेडिकल कॉलेज में शुरु हुआ योग सप्ताह](https://shardaexpress.com/yoga-week-started-in-meerut-medical-college/): मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ में शासन द्वारा दिये गये दिशा निदेर्शों के क्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे एम बी बी एस, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम, नर्सिंग पाठ्यक्रम में अद्ययनरत विद्यार्थियों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरूआत मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक तथा कॉलेज आॅफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ एस बालामणि बोस द्वारा की गई। कार्यक्रम कॉलेज आॅफ नर्सिंग व एम पी हॉल दोनों जगहों पर किया गया। जिसमें संकाय सदस्यों एवं छात्रों ने योग के विभिन्न […] - [Meerut: आरजी कॉलेज में योग संकल्प रैली का हुआ आयोजन](https://shardaexpress.com/yoga-sankalp-rally-was-organized-in-rg-college/): रैली में सभी छात्राओं ने जोरदार योग करने का आह्वान किया। शारदा रिपोर्टर मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ में आज अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह योग संगम- 2025 में आज महाविद्यालय में विभिन्न इकाइयों के द्वारा एक साथ मिलकर योग संकल्प रैली एवं योग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। योग संकल्प रैली का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोर्फेसर निवेदिता कुमारी के द्वारा किया गया। जिसमें कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर भावना मित्तल, योग विभाग की संयोजक प्रोफेसर मंजू सिंह, एनएसएस की इंचार्ज डॉक्टर निलेप कौर एवं प्रोफेसर रजनी श्रीवास्तव ,एनसीसी की इंचार्ज प्रोफेसर अंजुला राजवंशी तथा रेंजर्स की इंचार्ज डाक्टर सुनीता […] - [बराबरी के बगैर देश में मजबूत लोकतंत्र संभव नहीं, इटली में बोले देश के सीजेआई बीआर गवई](https://shardaexpress.com/strong-democracy-is-not-possible-in-the-country-without-equality-said-the-countrys-cji-br-gavai-in-italy/): एजेंसी, नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायधीश बीआर गवई ने कहा है कि जिस कारण समाज का एक बड़ा तबका आज भी हाशिए पर है, उस असमानता का समाधान किए बगैर कोई भी देश खुद के लोकतांत्रिक और प्रगतिशील होने का दावा नहीं कर सकता। गवई ने जोर देकर कहा कि एक टिकाऊ विकास, लंबी समय तक समाज में स्थिरता और सामाजिक सामंजस्य के लिए सामाजिक-आर्थिक न्याय जरूरी है। चीफ जस्टिस ये बातें इटली के शहर मिलान में कर रहे थे। यहां देश में सामाजिक-आर्थिक न्याय प्रदान करने में संविधान की भूमिका: भारतीय संविधान के 75 वर्षों से प्रतिबिंब विषय […] - [ईरान के जल रियेक्टर पर हमला, साइबर अटैक भी](https://shardaexpress.com/attack-on-irans-water-reactor-cyber-attack-too/): एजेंसी, तेहरान। ईरान पर इजरायली हमलों में कम से कम 639 लोग मारे गए हैं और 1,329 अन्य घायल हुए हैं। वाशिंगटन स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने ये आंकड़े जारी किए हैं। मारे गए लोगों में 263 नागरिक और 154 सुरक्षा बल के जवान हैं। हालांकि ईरान की ओर से अभी तक मृतकों के इन आंकड़ों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। चैनल ने बताया कि हमले के बाद किसी भी तरह […] - [ट्रंप ने दी ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी](https://shardaexpress.com/trump-approves-plan-to-attack-iran/): एजेंसी, न्यूयार्क। इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। दोनों ही देश एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच जंग में अमेरिका की एंट्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईरान-इजरायल युद्ध में कूदने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार है। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्रंप के इस फैसले से जुड़े तीन लोगों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ हमले की योजना को मंजूरी दे दी है। ट्रंप की ओर से हमले की योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद फिलहाल, यह देखने के लिए फाइनल […] - [इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट ने लगाए ब्रेक](https://shardaexpress.com/a-bird-collided-with-an-indigo-flight-the-pilot-applied-the-brakes/): तकनीकी खराबी से स्पाइसजेट वापस लौटी। एजेंसी, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के पक्षियों के टकराने की एक और घटना गुरुवार को सामने आयी है। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान हवाई जहाज और किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी मुताबिक गुरुवार को इंडिगो फ्लाइट के पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। पक्षी के टकराने के कारण उसे टेकआॅफ रद करना पड़ा। भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6101 भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेक-आॅफ से पहले एक पक्षी से टकरा गई थी। पायलट ने […] - [Rahul Gandhi Birthday: 55 साल के हुए राहुल गांधी, PM मोदी ने दी बधाई, जानें बर्थडे विश में क्या लिखा](https://shardaexpress.com/rahul-gandhi-turns-55-pm-modi-congratulates-him-know-what-he-wrote-in-his-birthday-wish/): राहुल गांधी को बर्थडे विश किया पीएम ने। नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीघार्यु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के […] - [राहुल गांधी के जन्मदिन पर मेरठ में कांग्रेसियों ने किया रक्तदान](https://shardaexpress.com/congressmen-donated-blood-in-meerut-on-rahul-gandhis-birthday/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकतार्ओं ने गुरुवार को राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकतार्ओं ने सर्वप्रथम राहुल गांधी के चित्र के सामने केक काट कर खुशियां मनाईं। तत्पश्चात सभी कांग्रेसी महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में शास्त्री नगर स्थित गुरुद्वारा रोड़ के जीवांश ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। रक्तदान के दौरान महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी के बारे में कुछ भी बोलते रहें। लेकिन राहुल गांधी को देश की जनता प्यार करती है। इसलिए आज सभी कांग्रेस कार्यकतार्ओं […] - [मेरठ: शिवसेना ने धूमधाम से मनाया 61वां स्थापना दिवस](https://shardaexpress.com/meerut-shiv-sena-celebrated-its-61st-foundation-day-with-great-pomp/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मेरठ इकाई द्वारा छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर शिवसेना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यालय पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने संगठन का भगवा ध्वज फहराया। जिसके बाद सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हु जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने ग्राम जिटौली निवासी सहेन्द्र तोमर को जिले की प्रथम सदस्यता प्रदान की। साथ ही महानगर प्रमुख मोहित त्यागी ने पल्लवपुरम निवासी सुनील को महानगर की प्रथम सदस्यता प्रदान कराई। शिव सैनिकों को संबोधित करते हुऐ प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि सन् 1964 में बालासाहेब ठाकरे द्वारा आज ही […] - [Meerut: किशोरी की आत्महत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार](https://shardaexpress.com/meerut-three-accused-arrested-in-teenagers-suicide-case/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 17 साल की एक किशोरी ने मनचलों की हरकतों से तंग आकर मंगलवार रात को फांसी लगा ली। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिजौत रोड पर हैं। थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों आमिर, साकिब और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों पर किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर […] - [मेरठ शहर में पहली बारिश ने ही खोल दी नगर निगम की पोल](https://shardaexpress.com/the-first-rain-in-meerut-city-exposed-the-municipal-corporation/): झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह जलभराव, नौचंदी मेले के दुकानदार परेशान। शारदा रिपोर्टर मेरठ। पिछले काफी दिनों से उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को उस समय खासी राहत महसूस हुई जब, बुधवार शाम आसमान में बादल छा गए और झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान करीब ढ़ाई घंटे तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश के बाद मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में वेस्ट यूपी में मानसून की भी एंट्री हो जाएगी। वहीं, डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने एकबार फिर […] - [मेरठ: पति के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची विवाहित परिजनों को देखकर भागी, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस](https://shardaexpress.com/meerut-married-woman-who-came-with-her-husband-to-seek-protection-ran-away-after-seeing-her-family-members-police-started-investigation-after-the-incident/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार दोपहर पुलिस आफिस पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक शादीशुदा महिला को जबरन उसके घरवाले अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान जब महिला के पति ने विरोध किया तो महिला के परिजन पति से भिड़ गए और जमकर हंगामा होने लगा। वहीं, हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को उससे अलग करवाया और महिला से पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन, इस दौरान मामला बढ़ता देख महिला ने अपने पति का हाथ पकड़ा और उसके साथ भागकर बाइक पर बैठी और देखते ही देखते गायब हो गई। जान-माल की सुरक्षा […] - [Firozabad crime: दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या, ईंटों का चट्टा लगा छिपाई लाश](https://shardaexpress.com/firozabad-crime-eight-year-old-girl-murdered-after-rape-body-hidden-by-using-bricks/): – दो माह पहले जेल से छूटकर आया आरोपी फिरोजाबाद। थाना नारखी इलाके में नानी के घर आई आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को बोरे में बांधकर घर के अंदर ही ईंट के चट्टे के पीछे छिपा दिया। मंगलवार शाम से लापता बच्ची जब नहीं मिली तो परिजन ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शव बरामद कर एक आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। लापता बच्ची का शव बुधवार देर रात एक मकान में बोरे में बंद मिला। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। […] - [Meerut Police Encounter: गोकशी के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, घायल](https://shardaexpress.com/meerut-police-encounter-police-encounter-with-accused-of-cow-slaughter-injured/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। इचौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। मसूरी पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार ने कच्चे रास्ते पर बाइक मोड़ दी और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश आसिफ उर्फ सोनू पैर में घायल हो गया। आसिफ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। यह मामला 10 जून को जलालपुर गांव में हुई गोकशी […] - [मेरठ: नगर निगम के पार्षद गगनदीप की हार्टअटैक से मौत, वार्ड 67 कैलाशपुरी से पार्षद थे गगनदीप गौतम](https://shardaexpress.com/meerut-municipal-corporation-councilor-gagandeep-dies-of-heart-attack-gagandeep-gautam-was-a-councilor-from-ward-67-kailashpuri/): सालभर पहले ज्वाइन की थी भाजपा, निर्दलीय जीते थे चुनाव, सूरजकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार। शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा पार्षद की हार्टअटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार को जिम गए थे। सुबह सात बजे जब घर आ रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें अटैक पड़ा और वह जमीन पर गिर गए। लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका सूरजकुंड में अंतिम संस्कार किया जाएगा पार्षद गगनदीप गौतम वार्ड 67 कैलाशपुरी से पार्षद थे। नगर निगम चुनाव में उन्होंने भाजपा नेत्री मीनल गौतम को चुनाव हराकर जीत हासिल […] - [Meerut: गंगानगर क्षेत्र में बिल्डर पर जानलेवा हमला, दो गोली मारी, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर](https://shardaexpress.com/eerut-deadly-attack-on-builder-in-ganganagar-area-two-shots-fired-horrifying-scene-captured-on-camera/): गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में देर रात घर के बाहर छह बदमाशों ने किया हमला। शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र की गंगाधाम कॉलोनी निवासी बिल्डर पर उनके घर के बाहर ही कार सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही दो गोलियां मारी गई। गोली लगने से घायल बिल्डर को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। गंगाधाम कॉलोनी के मकान संख्या सी-12 निवासी रनवीर त्यागी ने बताया कि उनके पुत्र दीपक त्यागी की हनुमंते बिल्डर के नाम से फर्म है और वह प्रोपर्टी […] - [जेके समूह के संयुक्त उद्यम से 85 करोड़ की धोखाधड़ी](https://shardaexpress.com/85-crore-fraud-from-jk-group-joint-venture/): विक्रेताओं को भुगतान के बहाने निकाला धन, आनंद प्रकाशम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। कानपुर। फीलखाना पुलिस ने जेके समूह की कंपनी न्यूमेश लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के सह निदेशक आनंद प्रकाशम पर धन का दुरुपयोग, धोखाधड़ी, जालसाजी, झूठे दस्तावेज बनाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई कंपनी के निदेशक पार्थो कर की शिकायत पर हुई है। उनके मुताबिक आनंद प्रकाशम द्वारा कंपनी को 85 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाए जाने का अनुमान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीडी रोड कमला टावर निवासी पार्थो कर के मुताबिक न्यूमेश की स्थापना वर्ष 2021 […] - [बरेली: कच्चा मकान गिरने से दंपती सहित परिवार के आठ लोग दबे, सभी घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती](https://shardaexpress.com/house-collapsed-in-bareilly/): बारिश के दौरान देर रात हुआ हादसा। बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बुधवार रात बारिश के दौरान हादसा हो गया। रामनगर चौकी क्षेत्र के गांव भीमलौर में रात करीब 12 बजे चंद्रपाल का कच्चा मकान अचानक से भरभरा गिर गया। जिसके मलबे के नीचे दबकर दंपती समेत परिवार के आठ लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव भीमलौर निवासी चंद्रपाल (45 वर्ष) व उनके परिवार के सदस्य कच्चे मकान में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बारिश के दौरान उनका पूरा मकान गिर गया। हादसा होते ही चीख-पुकार […] - [तेज रफ्तार ट्रक ने तीन टोलकर्मियों को रौंदा, एक की मौत](https://shardaexpress.com/chitrakoot-accident/): चित्रकूट। तेज रफ्तार ट्रक ने टोल प्लाजा को तोड़ते हुए टोल कर्मियों को रौंद डाला। हादसे में एक टोल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के जुरवारा रामनगर टोल प्लाजा का है। यह टोल प्लाजा प्रयागराज-चित्रकूट नेशनल हाईवे पर बना है। पुलिस ने बताया है कि हादसा ओवर स्पीड में होने से हुआ है। साथ ही, ट्रक चालक के शराब के नशे में होने का पता चला […] - [UP Weather: सोनभद्र के रास्ते यूपी बरसते हुए पहुंचा मानसून, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी](https://shardaexpress.com/rain-warning/): आज 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, प्रदेश में लुढ़का पारा। लखनऊ। प्रदेश में बुधवार रात को मानसून ने दस्तक दे दी। जल्द ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मानसून की दस्तक से लोगों को लू और तपिश भरी गर्मी से राहत मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोनभद्र के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया। इसके असर से सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी में बुधवार को बारिश की शुरूआत हुई। पूर्वी-दक्षिणी यूपी से शुरू हुआ बारिश का यह दौर जल्द ही पूरे प्रदेश में देखने […] - [मेरठ में ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की हैवानियत, आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार](https://shardaexpress.com/tuition-teacher-behaved-brutally-with-a-student-in-meerut-accused-tuition-teacher-arrested/): ट्यूशन टीचर ने छात्रा से दुष्कर्म किया मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई, ब्लैकमेल कर दो साल से संबंध बनाए गए। संवाददाता, मेरठ। यूपी के मेरठ में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैं सुपरटेक ग्रीन विलेज में ट्यूशन टीचर ने कक्षा 12 की एक छात्रा को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दो साल शिकार बनाता रहा। ट्यूशन छोड़ने के बाद ही पीड़िता ने परिवार को मामले की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा […] - [दुर्घटनाग्रस्त एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजने की तैयारी!](https://shardaexpress.com/ahmedabad-plane-crash-preparations-underway-to-send-the-black-box-of-the-crashed-air-india-plane-to-america/): Ahmedabad Plane Crash: भारत दुर्घटनाग्रस्त एअर इंडिया विमान के ब्लैक बॉक्स को विश्लेषण के लिए अमेरिका भेज सकता हैं। भारतीय अधिकारी एअर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर की दुर्घटना की जांच कर रहे हैं जिसमें सवार 241 लोग और जमीन पर 33 लोग मारे गए थे। इसे एक दशक में दुनिया का सबसे भीषण विमान हादसा गिना जाता है। रायटर, नई दिल्ली। अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया विमान से बरामद ब्लैक बॉक्स को अब अमेरिका भेजा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार उसके विश्लेषण के लिए अमेरिका भेजना पड़ सकता है। इस दुर्घटना में एअर इंडिया का बोइंग 787 विमान क्रैश हो […] - [Meerut: प्रेमीयुगल सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे एसएसपी ऑफिस, हाई वोल्टेज ड्रामा देख लगी भीड़](https://shardaexpress.com/meerut-lovers-reached-ssp-office-to-request-protection-crowd-gathered-to-see-the-high-voltage-drama/): कोटमैरिज के बाद प्रेमीयुगल सुरक्षा की गुहार लगाने पहुँचे एसएसपी ऑफिस। मेरठ ब्रेकिंग। लड़की के परिजनों ने सुरक्षा लगाने से पहले पकड़ा। एसएसपी ऑफिस पर खड़े सुरक्षा कर्मियों ने प्रेमीयुगल को छुड़ाया। हाई वोल्टेज ड्रामा देख एसएसपी ऑफिस पर लगी भीड़। 2018 मे प्रेमीयुगल ने किया था कोट मैरिज। देहली गेट थाना क्षेत्र पूर्वा अहमद नगर के रहने वाले है प्रेमीयुगल। एसएसपी से की सुरक्षा की मांग। एसएसपी ऑफिस पर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचा प्रेमी युगल। प्रेमी युगल के परिजनों के पहुंचने पर एसएसपी ऑफिस से भागा प्रेमी युगल।   पढ़िए अपडेट खबर- मेरठ: पति के साथ […] - [नीतीश राणा के घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ](https://shardaexpress.com/nitish-rana-blessed-with-twin-sons/): मुंबई। भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा और उनकी पत्नी साची के घर खुशियों की दस्तक हुई है। कपल के घर दो जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है। इस खास पल की जानकारी खुद नीतीश राणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। नीतीश राणा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हमारे जीवन की नई शुरूआत, दो छोटे सितारे हमारे आकाश में। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दो नन्हे बच्चों की झलक भी साझा की, जिसे फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने […] - [मजबूत लड़की के किरदार में दिखी फातिमा सना](https://shardaexpress.com/fatima-sana-shaikh/): मुंबई। दंगल की गीता फोगट हो या ठग्स आॅफ हिंदोस्तान की वॉरियर प्रिंसेस जाफिरा, मॉडर्न लव मुंबई की लालजरी या धक धक की बिंदास स्काई, ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने पर्दे पर हमेशा मजबूत लड़कियों के किरदार निभाए हैं। इन दिनों वह चर्चा में हैं, अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों के लिए। ऐसे में, हमने उनसे प्यार, रिश्ते, शादी आदि पर की खास बातचीत। एक दौर था, जब बॉलिवुड अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता था। मगर कुछ सालों से क्राइम, ऐक्शन, थ्रिलर पर ज्यादा जोर दिख रहा है। आपको लगता है कि लोग रोमांटिक फिल्में मिस […] - [खूबसूरती से बढ़ता है आत्मविश्वास](https://shardaexpress.com/beauty-boosts-confidence/): मुंबई। देसी बॉयज फिल्म की एक्ट्रेस चित्रांगदा ने ये बात खास तौर पर बताई कि महिलाओं को अपने लुक्स सुधारने के लिए ज्यादा ताने सुनने पड़ते हैं, जो सही नहीं है। उनका मानना है कि अगर किसी को अपनी खूबसूरती बढ़ाने से आत्मविश्वास मिलता है, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। वरिंदर चावला के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान अपने लुक्स पर काम करना चाहता है और इससे उसका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, तो ये बिल्कुल ठीक है। समय के साथ हम सब बदलते हैं, इसलिए किसी एक फैसले की वजह से किसी […] - [सुनीता ने नाम के आगे से हटाया गोविंदा का सरनेम](https://shardaexpress.com/sunita-removed-govindas-surname-from-her-name/): मुंबई। 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। गोविंदा की पत्नी ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि वह सुपरस्टार से अलग रह रही हैं। उनके इस खुलासे के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि 61 साल के गोविंदा और सुनीता के बीच सब ठीक नहीं है। अब एक बार फिर सुनीता ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे गोविंदा के साथ उनका रिश्ता चर्चा का विषय बन गया है। सुनीता आहूजा ने अपने नाम के आगे से गोविंदा का सरनेम हटा दिया है और उनके इस […] - [योग और आयुर्वेद में है सभी बीमारियों का उपचार](https://shardaexpress.com/yoga-and-ayurveda-have-the-cure-for-all-diseases/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर के अंतर्गत योग गुरु स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और आयुर्वेद में सभी बीमारियों का उपचार संभव है। जहां आधुनिक विज्ञान की सीमाएँ समाप्त हो जाती हैं, वहां से योग और आयुर्वेद रोगों के निवारण की दिशा में कार्य आरंभ करते हैं। स्वामी जी ने कहा कि वर्तमान समय में पेट संबंधी विकार और शारीरिक पीड़ा तेजी से बढ़ रही है, जो अनेक रोगों को जन्म दे रही है। इसका प्रमुख कारण असंतुलित जीवनशैली और बाहर का […] - [गंगा तट और नौका पर सीसीएसयू ने किया सामूहिक योग](https://shardaexpress.com/ccsu-did-group-yoga-on-the-banks-of-ganga-and-boat/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर स्थित पवित्र ब्रजघाट गंगा तट पर एक विशेष सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा के पावन तट पर कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला द्वारा परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन कर तथा गंगा जल में जल अर्पण कर किया गया। उन्होंने माँ गंगा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पहले उन्हें जल समर्पित किया, जो किसी भी गंगा तट आयोजन की भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का प्रथम चरण होता है। इसके पश्चात उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, […] - [मेरठ: मिट्टी के बर्तनों पर सजी रंग-बिरंगी कलाकृति, सीसीएसयू में कार्यशाला में सीखी चित्रकारी की बारीकियां](https://shardaexpress.com/colourful-artwork-adorned-earthen-pots-nuances-of-painting-learnt-in-workshop-at-ccsu/): कार्यशाला कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है। शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के ललित कला विभाग में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति प्रभार) के सहयोग से आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को मिट्टी के गमलों और फूलदानों पर चित्रकारी का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है। प्रतिभागियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न समूहों में विभाजित कर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर अलका तिवारी ने जानकारी दी कि आज के प्रशिक्षण […] - ["रील का रौब, अपराध का फैशन: समाज, सोशल मीडिया और युवा पीढ़ी की हार"](https://shardaexpress.com/reels-glory-crimes-fashion-society-social-media-and-the-defeat-of-the-young-generation/): “रील का रौब, अपराध का फैशन: समाज, सोशल मीडिया और युवा पीढ़ी की हार” एडवोकेट आदेश प्रधान | आज के समय में जब देश शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी में वैश्विक स्तर पर अपना स्थान बनाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर देश की युवा पीढ़ी का एक बड़ा तबका सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में अपराध को ग्लैमर और बदमाशी को पहचान का ज़रिया समझ रहा है। इस डिजिटल युग में जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ने हर किसी को अपनी बात रखने का मंच दिया है, वहीं इस स्वतंत्रता का विकृत रूप अब हमारी आंखों के सामने […] - [Hindi News: हस्तिनापुर क्षेत्र में युवक की पिटाई कर बनाया मुर्गा, वीडियो हो रहा वायरल](https://shardaexpress.com/in-hastinapur-area-a-young-man-was-beaten-up-and-made-to-stand-like-a-rooster-video-is-going-viral/): शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र में एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटने और उसके माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी युवकों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। अपराध करने के बाद अपराधियों द्वारा उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन ऐसे ही वीडियो सामने आते हैं मंगलवार को भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जो हस्तिनापुर क्षेत्र के समीप एक फॉर्म का बताया जा रहा है। जिसमें कस्बे की प्रभातनगर कालोनी निवासी एक युवक को डंडे से लगातार […] - [ट्रंप के आग्रह पर पीएम मोदी ने लगाया फोन](https://shardaexpress.com/pm-modi-called-trump-on-his-request/): कहा : आतंकवाद पर व्यापार नहीं, अब जवाब युद्ध के स्तर पर एजेंसी, नई दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। ट्रंप के आग्रह पर दोनों ही नेताओं के बीच आज फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान ट्रंप कनाडा से पीएम मोदी को अमेरिका बुला रहे थे, लेकिन आगे के दौरे के चलते व्यस्त होने की वजह से पीएम ने अमेरिका के दौरे से इनकार कर दिया। बता दें कि आॅपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर […] - [कार में लगी आग, पांच लोगों की जलने से मौत](https://shardaexpress.com/car-caught-fire-five-people-burnt-to-death/): बुलंदशहर। बुलंदशहर में एक शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे कार में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार सवार सभी लोग बदायूं जनपद के सहसवान से दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जानीपुर चंदौस के पास कार अचानक पुलिया से जा टकराई। टक्कर ऐसी थी कि देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार में […] - [बिना चिंता इलाज कराएं, सरकार मदद करेगी: सीएम योगी](https://shardaexpress.com/cm-yogi-said-get-treatment-without-worry-government-will-help/): सीएम योगी ने कहा भूमाफियाओं पर कार्यवाही करें। एजेंसी, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में दो सौ से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अफसरों को सभी की समस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। इलाज में सरकार पूरी आर्थिक मदद देगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते […] - [मेरठ: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन](https://shardaexpress.com/aap-protested-against-unannounced-power-cuts/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद में बदहाल विद्युत व्यवस्था और घंटों पॉवर कट के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए इस समस्या के समाधान की मांग की। अपने हाथों में मोमबत्ती और हाथ का पंखा लेकर पहुंचे कार्यकतार्ओं ने कहा कि, अघोषित बिजली कटौती से जनता कराह रही है। गर्मी से बचने का एक ही सहारा, हाथ का पंखा हमारा। बिजली गई, अंधेरा छाया, योगी के राज में मोमबत्ती ही सहारा। अंकुश चौधरी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि, प्रदेश में लगातार महंगी […] - [मेरठ: दौराला थानाक्षेत्र में देर रात नलकूप की हौज में मृत पड़ा मिला टेलर](https://shardaexpress.com/meerut-a-tailor-was-found-dead-in-a-well-in-daurala-police-station-area-late-at-night/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला थानाक्षेत्र के रुहासा गांव के रहने वाले महेश(47) पुत्र बीर सिंह का शव मंगलवार देर रात गांव के ही एक नलकूप की हौज में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की और परिजनों को बुलवाया। परिजनों ने बताया कि महेश मंगलवार को सकौती की ओर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो चिंता बढ़ गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश नशे की हालत में थे और संभवत: पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण नलकूप की हौज में […] - [Meerut: नौचंदी मेले में ट्रांसजेंडर कलाकार का किया अपमान](https://shardaexpress.com/transgender-artist-insulted-at-nauchandi-fair/): सुभारती यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर धक्का देकर मंच से उतारने का आरोप। शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी मेले में ट्रांसजेंडर कलाकार देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी को अपमानित किया गया। वो मंगलवार को नौचंदी मेले में अपनी नृत्य प्रस्तुति देने आई थीं। देविका का आरोप है कि उनकी प्रस्तुति नहीं होने दी गई। उनको बीच में मंच से उतारा गया। उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर पर खुद को एक कलाकार और लैंगिक तौर पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रोफेसर ने सारे आरोपों को झूठा बताया है। कहा कि उन्हें तो इस घटना की ही जानकारी नहीं है। बदनाम […] - [Meerut Weather News: दिन में धूप तो शाम को बूंदाबांदी से राहत, अगले पांच दिन तक बारिश की संभावना](https://shardaexpress.com/meerut-weather-news-sunshine-during-the-day-and-relief-from-drizzle-in-the-evening-possibility-of-rain-for-the-next-five-days/): मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पांच दिन तक जताई बारिश की संभावना। शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को दोपहर तक धूप रही। इसके बाद हल्के बादल छा गए। शाम को जिले में दो-तीन जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 22 जून तक वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। जिसकी तीव्रता 20 व 21 जून को अधिक रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को गाइड […] - [Meerut: पांच साल की बेटी ने नेपाल में रचा इतिहास](https://shardaexpress.com/a-five-year-old-girl-created-history-in-nepal/): माउंट एवरेस्ट डांस चैंपियनशिप में सुवसी बंसल ने जीता गोल्ड मेडल शारदा रिपोर्टर मेरठ। पांच वर्षीय प्रतिभाशाली बच्ची सुवसी बंसल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नेपाल के सांस्कृतिक राष्ट्रीय नाचघर आॅडिटोरियम में 12 जून 2025 को आयोजित पांचवीं माउंट एवरेस्ट डांस एंड म्यूजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। नेपाल डांस स्पोर्ट्स महासंघ और साउथ एशियन फेडरेशन फॉर आॅल स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सुवसी ने अपनी आयु वर्ग में सर्वाधिक अंक हासिल किए। शास्त्री नगर, मेरठ की रहने वाली सुवसी ब्रेन्स ईडीयू वर्ल्ड स्कूल में पहली कक्षा की […] - [मेरठ: कांटीनेंटल इंडिया के कर्मचारियों ने की एचआर पर कार्रवाई की मांग](https://shardaexpress.com/meerut-continental-india-employees-demand-action-against-hr/): फैक्ट्री बंद करते हुए जबरन इस्तीफा लेने और धमकाने का लगाया आरोप। शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को कॉंटीनेंटल इंडिया मोदीपुरम के दर्जनों कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कंपनी के एचआर पर जबरन इस्तीफा लिखवाने और धमकाने का आरोप लगाया। ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में देते हुए कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने बिना बताये एक डिपार्टमेंट में टीबीआर ब्ंद कर दिया है। जिसमें लगभग 300 स्थायी कर्मचारी काम कर रहे थे। जबकि एचआरद्वारा बीती 2 जून को सुबह 10 बजे नोटिस लगा दिया कि, हम प्लांट बंद कर रहे […] - [Meerut News: खैरनगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दिए गए नोटिस](https://shardaexpress.com/meerut-news-anti-encroachment-drive-launched-in-khairnagar-notices-issued/): अतिक्रमण करने वालों को दिए गए नोटिस, निगम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद। शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंटीग्रेटेड डवलपमेंट प्लान के तहत शहर में विकास कार्य करने से पहले जिला प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की ठान ली है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा ली गई बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दे दिए गए। जहां पर अतिक्रमण हो रहा है, वहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करा दी गई। इन सबसे पहले लाल चिन्ह लगा दिए। अब भी यदि किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया है तो 18 जून से जिला […] - [Update News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा](https://shardaexpress.com/update-news-big-revelation-in-raja-raghuvanshi-murder-case/): Raja Raghuwanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी का एक फोन इंदौर में एक्टिव हुआ था। व्हाट्सएप चेक करने के लिए सोनम ने अपना सिम एक्टिव किया था और ये ही उसकी आखिरी भूल थी। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के 3 फोन राज खोलेंगे। हत्या के आरोपियों में से एक आकाश ने सोनम के फोन नष्ट किए थे। हत्या के बाद सोनम ने आकाश को अपना फोन दिया था। इसके बाद आकाश ने सोनम के फोन को नष्ट कर दिए। राजा की हत्या के बाद से सोनम के तीनों फोन गायब हैं। मर्डर स्पॉट पर ही सोनम ने […] - [FASTag पर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! केवल इन वाहनों को जारी होगा पास](https://shardaexpress.com/nitin-gadkaris-big-announcement-on-fastag-pass-will-be-issued-only-to-these-vehicles/): 3,000 रुपये में मिलेगा एनुअल-पास, एक्टिव होने के बाद 1 साल या 200 यात्रा FASTag New Annual Pass Policy: मंत्री नितिन गडकरी ने सभी अटकलों को खत्म करते हुए आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए देश भर में नए एनुअल फास्टैग पास को जारी करने का ऐलान किया है। ये एनुअल फास्टैग पास आगामी 15 अगस्त से उपलब्ध होगा। लंबे समय से इस बात की चर्चा हो रही थी कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देश भर में एक नई टोल नीति (Toll Policy) लाने की योजना बना रहा है। जिसके तहत देश भर में टोल प्लाजाओं पर यात्रा […] - [मुरादाबाद: एक्सपोर्ट फैक्ट्री के केमिकल मलबे में लगी भीषण आग, दिखाई दिया धुएं का गुबार, मची अफरा तफरी](https://shardaexpress.com/moradabad-massive-fire-broke-out-in-chemical-debris-of-export-factory-clouds-of-smoke-seen-chaos-ensued/): – दो किमी दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बुझाई आग। मुरादाबाद। खाली पड़े प्लॉट में पड़े एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री के केमिकल मलबे में भीषण आग लग गई। आग से ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं निकलने लगा। आग की लपटें देख इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। ये सिलसिला लगातार 2 घंटे तक जारी रहा। आग लगने की घटना मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके के लकड़ी माँझरा की है। बुधवार सुबह तड़के करीब 7 बजे […] - [शादी में मुलाकात, दोस्ती फिर वीडियो कॉल और ब्लैकमेलिंग](https://shardaexpress.com/friendship-then-video-call-and-blackmailing/): – पीतल कारोबारी के बेटे को महंगा पड़ा फोन रोमांस, महिलाएं मांग रहीं एक लाख। मुरादाबाद। पीतल कारोबारी के बेटे को फोन पर महिला से रोमांस करना महंगा पड़ गया। महिला ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली और पैसों की डिमांड शुरू कर दी। मामला ब्लैकमेलिंग तक पहुंचा तो पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शादी में मुलाकात, फिर फोन पर बातचीत और वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख ये पूरा घटनाक्रम मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके का है। जहां दो महिलाओं ने एक पीतल कारोबारी के बेटे से दोस्ती की। इसके […] - [संभल: पैमाइश में कब्रिस्तान से निकली सरकारी जमीन](https://shardaexpress.com/sambhal-government-land-came-out-from-the-cemetery-during-measurement/): – प्रशासन ने पैमाइश कर पांच बीघा जमीन खाली कराई, अब बनेगा पार्क। संभल। थाना असमोली क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव में प्रशासन ने कब्रिस्तान से सरकारी जमीन खाली करा ली है। कब्रिस्तान की गाटा संख्या 497 में कुल 31 बीघा जमीन है। इसमें से 0.553 हेक्टेयर सरकारी बंजर भूमि थी। तहसीलदार सतेन्द्र सिंह चाहर राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और गांव के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराई। सभी की सहमति से करीब 5 बीघा सरकारी जमीन को कब्रिस्तान से अलग किया गया। जेसीबी मशीन से इस […] - [इंजीनियर युवती से दुष्कर्म, 65 लाख रुपये ठगे](https://shardaexpress.com/engineer-girl-raped-duped-of-rs-65-lakh/): – मैट्रीमोनियल साइट पर मिले थे दोनों, आरोपी ने नौकरी भी छुड़वाई। नोएडा। मैट्रीमोनियल साइट के जरिए एक इंजीनियर युवती के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और 65 लाख रुपए की ठगी की। पीड़िता मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है। वह नोएडा की एक आईटी कंपनी में डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन पर काम करती थी। पीड़िता ने जीवनसाथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। आरोपी ने वहीं से उससे संपर्क किया। दोनों 11 अगस्त 2024 को सेक्टर-56 के एक होटल में मिले। आरोपी ने […] - [नोएडा: दो मंजिला इमारत की विंडो एसी में हुआ ब्लास्ट, धमाका होते ही कमरे में लगी भीषण आग](https://shardaexpress.com/noida-blast-happened-in-the-window-ac-of-a-two-storey-building-a-huge-fire-broke-out-in-the-room-as-soon-as-the-blast-happened/): लोगों ने भागकर बचाई जान। नोएडा। दो मंजिला इमारत में एसी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही उसमें आग लग गई। आग से कमरे में रखा सामान जल गया। आग लगते ही पहली मंजिल पर रहने वाले लोग भागकर बाहर आ गए। पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। दो दमकल कर्मियों ने 30 मिनट पर आग पर काबू पाया। आग मंगलवार रात करीब 12:35 बजे लगी।नोएडा के सेक्टर 36 में मनीष अरोड़ा का दो मंजिला मकान है। दूसरी मंजिल पर 5 लोग रहते हैं। मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब 12:35 बजे में […] - [मिट्टी खुदाई के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे मिला मोर्टार बम](https://shardaexpress.com/bareilly-mortar-bomb/): – सूचना पर पहुंची आर्मी और पुलिस ने कराया डिस्पोज, संयुक्त जांच शुरू। बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रामगंगा इलाके में एक पुराना मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार रात करीब एक बजे रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी डालने के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को जमीन के भीतर से यह बम मिला। मजदूर तुरंत काम छोड़कर वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेर लिया। आर्मी की बम निरोधक टीम को बुलाया गया। टीम ने बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया। स्थानीय पुलिस के अनुसार […] - [UP Weather: लू और तपिश वाली गर्मी से मिलने वाली अब राहत, आज से होगी मानसून की एंट्री](https://shardaexpress.com/up-weather-now-there-is-relief-from-heatwaves-and-scorching-heat-monsoon-will-enter-from-today/): दो दिन भारी बारिश का अलर्ट। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों को झुलसा देने वाली लू और तपिश वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून की देर शाम से लेकर 19 जून के बीच प्रदेश के पूर्वी हिस्से से होते हुए यूपी में मानसून दाखिल होगा। इसके साथ ही 19 व 20 जून को प्रदेश में पूरब और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी मानसूनी बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए दक्षिणी हिस्सों वाराणसी, सोनभद्र, […] - [Etawah Accident: बाइक को बेकाबू ट्रक ने मरी टक्कर, हादसे में मां की गोद से छूटी बच्ची ट्रक के नीचे आई](https://shardaexpress.com/etawah-accident-an-uncontrolled-truck-hit-a-bike-in-the-accident-a-girl-child-fell-from-her-mothers-lap-and-came-under-the-truck/): पिता बिलखते हुए मासूम के पैर चूमता रहा, फिर बेहोश हुआ। इटावा। एक बाइक को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 महीने की बच्ची मां की गोद से छिटककर सड़क पर गिर गई। इसके बाद उसके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। मां भी सड़क पर गिर गई। इस हादसे के बाद मां-बेटी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया, मां का इलाज किया जा रहा है। थाना बसरेहर क्षेत्र के सरैया ताल में परवेज खान (35) अपनी पत्नी परवीन (30) और 9 महीने की बेटी जीनत के […] - [Agra accident: तेज रफ्तार मैक्स पलटी, चार लोगों की मौके पर मौत](https://shardaexpress.com/agra-accident-high-speed-max-overturned-four-people-died-on-the-spot/): फिरोजाबाद से आम लेकर आ रही थी मैक्स, गाड़ी के क्लीनर की हालत गंभीर। आगरा। ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर के बराबर में फिरोजाबाद की ओर से आम लेकर आ रही मैक्स गाड़ी पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं गाड़ी के क्लीनर की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाई ओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार सुबह लखनऊ मंडी से मैक्स में आम भरकर ला रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। अचानक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक उसे संभाल नहीं पाया। मैक्स डिवाइडर में टकराकर पलट गई। इस दौरान […] - [दिव्या ने बताया क्यों शादी नहीं की](https://shardaexpress.com/divya-dutta/): मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर और टैलेंटिड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। वो 47 साल की हैं और सिंगल हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त अक्सर उनसे पूछते हैं कि वो सिंगल क्यों हैं और एक्ट्रेस के पास इसका केवल एक ही जवाब होता है। भाग मिल्खा भाग फेम एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में हिंदी रश को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने शादी पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अगर आपको अच्छा पार्टनर मिलता है तो बढ़िया है। अगर नहीं, तो भी जिंदगी खूबसूरत […] - [दयाबेन की शो में होगी वापसी!](https://shardaexpress.com/disha-vakani/): मुंबई। टीवी का चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी की खबरें तेज हो गई हैं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के खुद इस बारे में बात की है। बता दें, ये शो पिछले 14 सालों से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है, लेकिन जब से दयाबेन बनी दिशा वकानी शो से गई हैं कहीं न कहीं इसकी फर्क आया है। वही लोग अक्सर शो में दिशा वकानी को लाने की जिद्द प्रोड्यूसर से करते रहते हैं। अब खुद असित मोदी ने पुरानी वाली दयाबेन दिशा वकानी को वापस लाने पर बड़ा हिंट दिया है। […] - [कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी में दूरियां बढ़ी](https://shardaexpress.com/shivangi-joshi/): मुंबई। टीवी स्टार्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में हैं। बरसातें- मौसम प्यार का सीरियल में दोनों ने साथ काम किया था। आॅनस्क्रीन ही नहीं, आॅफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इनकी डेटिंग से लेकर सगाई और शादी तक की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब कुशाल टंडन ने शिवांगी के साथ ब्रेकअप का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया, लेकिन इसके सिर्फ 5 मिनट बाद उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया कि हर कोई चौंक गया। कुशाल और शिवांगी की उम्र में 13 साल का अंतर […] - [पांच के बजाय चार दिन का होगा टेस्ट मैच](https://shardaexpress.com/test-matches/): मुंबई। टेस्ट मैच का नाम आते ही सबसे पहले पांच दिन का मुकाबला जेहन में आते हैं, लेकिन अब इसमें बदलाव हो सकता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का आगाज तो हो गया है, लेकिन हो सकता है कि आने वाले वक्त में टेस्ट मैच कम दिन का हो जाएं। हालां​कि इससे सभी टीमों पर तो असर नहीं पड़ेगा, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को और भी रोचक करने की कवायद है। जल्द ही आईसीसी इस पर आखिरी फैसला ले सकता है। जल्द ही अब चार दिन के टेस्ट होते हुए नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि […] - [जडेजा और बुमराह बना सकते हैं रिकार्ड](https://shardaexpress.com/jadeja-and-bumrah-can-make-a-record/): नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इस मैदान भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। भारत ने आखिरी बार यहां पिछला मुकाबला 2002 में जीता था। वहीं, अगर इस मैदान पर भारत बनाम इंग्लैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां दोनों की अब तक कुल सात टेस्ट भिड़ंत हुई हैं। जिनमें से इंग्लैंड ने चार मैच जीते हैं तो भारत को सिर्फ ही जीत नसीब हुई हैं, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। ऐसे में नए कप्तान शुभमन गिल […] - [सीसीएसयू में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला शुरु](https://shardaexpress.com/summer-art-workshop-begins-at-ccsu/): राज्य ललित कला अकादमी कलाकारों को कर रही प्रोत्साहित। शारदा रिपोर्टर मेरठ। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीसीएसयू के ललित कला विभाग तथा संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में चित्रकार प्रो. अलका तिवारी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विभाग के शिक्षक एवं प्रतिभागी कलाकारों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा एवं उपाध्यक्ष श्री […] - [Nauchandi Mela 2025: देश मेरा रंगीला गीत पर झूमे कलाकार](https://shardaexpress.com/artists-dance-on-the-song-desh-mera-rangeela/): मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में अभिनव ग्रुप की ओर से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें देश रंगीला, देश मेरा रंगीला गीत पर नायरा, आध्या त्यागी, आराध्या, अमायरा, अभिज्ञा सहित अन्य की प्रस्तुति ने रोमांचित किया। कई अन्य प्रस्तुतियों पर भी कार्यक्रम में खूब तालियां गूंजीं। अभिनव ग्रुप के 180 बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने किया। इस दौरान भगवान गणेश की आराधना की गई। वहीं, निशा, मेधावी, कियारा, मायरा, आर्या, […] - [स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और शुद्ध आहार अनिवार्य](https://shardaexpress.com/yoga-and-pure-diet-are-essential-for-a-healthy-lifestyle/): बाहर का दूषित और तला- भुना भोजन अनेक गंभीर बीमारियों का मूल कारण बन चुका। मनुष्य को संयमित जीवन अपनाना,अनैतिक कार्यों से दूर रहना चाहिए। शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के चल रहे सात दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग गुरू स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि जीवनशैली में योग, नैतिकता और शुद्ध आहार का बहुत बडा महत्व हैं। बाहर का दूषित और तला-भुना भोजन अनेक गंभीर बीमारियों का मूल कारण बन चुका है। बाहर का भोजन लीवर, किडनी, पैंक्रियाज की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है और मधुमेह जैसी बीमारियों को जन्म देता है। स्वास्थ्य के लिए […] - [मेडिसन विभाग को मिला ट्रांसफ्यूजन](https://shardaexpress.com/medicine-department-received-transfusion/): मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता तथा उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टोंक के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज मेरठ में इम्यूनोहेमटोलॉजी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग कार्यात्मक हो गया। कॉलेज के ब्लड बैंक में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ मिर्जा शबनम, डेमोंस्ट्रेटर और नॉन पीजी रेजिडेंट की नियुक्ति के साथ विभाग की आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ नेहा सिंह की देखरेख में संकाय सदस्यों की भर्ती की गई। वर्ष 2024-25 के लिए दो डीएनबी ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन सीटों के लिए आवेदन किया है। एफेरेसिस, एंटीबॉडी परीक्षण, घटक तैयारी, एंटीग्लोबुलिन परीक्षण, ब्लड ग्रुपिंग, क्रॉस मैचिंग, ट्रांसफ्यूजन ट्रांसमिटेड संक्रमणों की […] - [राजा रघुवंशी हत्याकांड में सीन रिक्रिएट कर रही पुलिस](https://shardaexpress.com/police-is-recreating-the-scene-in-raja-raghuvanshi-murder-case/): शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच अब आगे बढ़ चुकी है। शिलॉन्ग पुलिस आज पांचों आरोपियों को लेकर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल के लिए निकल चुकी है। मामले को लेकर मेघालय डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग ने बताया कि राजा रघुवंशी मर्डर केस में मंगलवार को टीम मौका-ए-वारदात जाकर सीन रिक्रिएट करेगी। डीजी पी ने बताया कि सोनम ने पूछताछ में बताया कि राजा की हत्या के बाद उसके आभूषण उसने किसी खास जगह पर छिपा दिए थे। ऐसे में पुलिस सोनम को उस जगह पर ले जाकर आभूषण जब्त करवा सकती है। इससे पहले डीजीपी ने पीटीआई को […] - [अमरनाथ यात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया](https://shardaexpress.com/amarnath-yatra-route-declared-a-no-flying-zone/): श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया। इसमें पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग शामिल हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर जम्मू-कश्मीर गृह विभाग द्वारा जारी घोषणा में कहा गया है कि 1 जुलाई से 10 अगस्त तक यूएवी, ड्रोन, गुब्बारे सहित किसी भी तरह के विमान की उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा बलों द्वारा निगरानी के मामलों में प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। आदेश में कहा गया है कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा के मद्देनजर यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन […] - [सूरज पटेल बने बीएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर](https://shardaexpress.com/suraj-patel-became-the-topper-of-b-ed-entrance-exam/): लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया। यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से 1 जून को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से जुड़ी कई प्रमुख विश्वविद्यालयों की सूची है, जिनके अंतर्गत बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। वर्ष 2025 में इस परीक्षा का संचालन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। मिजार्पुर के सूरज कुमार पटेल ने साइंस […] - [केदारनाथ में हेलीकाप्टर सेवा शुरु](https://shardaexpress.com/helicopter-service-started-in-kedarnath/): केदारनाथ। केदारनाथ घाटी में एक बार फिर से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। रविवार को केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसके बाद हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद कर दी गई थी। इस दर्दनाक हादसे में आर्यन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर में सवार सभी सातों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। बता दें केदारनाथ घाटी में लगातार कई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हुई हैं, जो कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। पिछले 14 सालों में 13 हादसों में 41 लोगों की जान गई है। - [युवराज, हरभजन और रैना से हुई पूछताछ](https://shardaexpress.com/yuvraj-harbhajan-and-raina-were-questioned/): आॅन लाइन बेटिंग का मामला, सोनू सूद व उर्वशी से पूछे सवाल। मुंबई। आॅनलाइन बेटिंग केस में कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ हुई है। ईडी सूत्रों ने इस बारे में जानकारी मुहैया कराई है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना से ईडी ने सवाल किए। इसके साथ ही बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। ईडी का ये एक्शन इसलिए हो रहा है, ताकि ये जाना जा सके कि जिन प्लेटफॉर्मस को बैन किया गया है। उनका प्रचार-प्रसार क्यों कर रहे हैं। जिनमें वन […] - [विमान हादसे की तीन महीने में रिपोर्ट देगी हाई लेवल कमेटी](https://shardaexpress.com/high-level-committee-will-give-report-on-the-plane-crash-in-three-months/): नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को कहा कि अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच के लिए केंद्र द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। एयर इंडिया के विमान एआई-717 की भीषण दुर्घटना के चार दिन बाद, जिसमें 270 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, भारत सरकार के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति ने सोमवार को विभिन्न संभावित सिद्धांतों पर विचार-विमर्श किया, जो दशकों में देश की सबसे भीषण हवाई दुर्घटना का कारण हो सकते हैं। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में गठित पैनल ने […] - [World News: इजरायली हमले में ईरान के आर्मी चीफ की मौत](https://shardaexpress.com/irans-army-chief-killed-in-israeli-attack/): इजरायली सेना का ईरान पर बड़ा हमला करने का दावा। तेल-अवीव। इजरायली सेना ने ईरान पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इजरायली सेना के मुताबिक उसने तेहरान पर किए गए एक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी और आईआरजीसी के खातम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख मेजर जनरल अली शादमानी की हत्या कर दी है। आईडीएफ ने एक ट्वीट करके यह जानकारी एक्स पर साझा की है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर अली शादमानी की हत्या कर दी है। शादमानी खातम-अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर का प्रमुख था। […] - [नगर निगम की लापरवाही: अव्यवस्थाओं की झेल रहे मार, शहर के पार्क हो रहे बदहाल](https://shardaexpress.com/negligence-of-municipal-corporation-facing-the-brunt-of-mismanagement-the-city-parks-are-in-bad-shape/): पार्कों के सुंदरीकरण के लिए हर साल आती है धनराशि, निगम में हो जाती है बंदरबांट। शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के पार्कों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए गए फव्वारे ही पार्कों की ही बदहाली का कारण बन गए हैं। स्थिति यह है कि शहर के किसी एक पार्क में भी आज की तारीख में फव्वारा चलता हुआ नहीं दिखेगा। जबकि ये फव्वारे पार्कों का मुख्य आकर्षण हुआ करते थे। शाम के समय पार्कों में बकायदा लोग इन फव्वारों को देखने आया करते थे। मगर नगर निगम की अनदेखी के चलते आज किसी कहीं पार्क में लगे फव्वारों की टोंटी […] - [मेरठ: जमीन घोटाला करने वालों पर कार्रवाई की मांग](https://shardaexpress.com/demand-for-action-against-those-involved-in-land-scam/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। किसान मजदूर संगठन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। जिसमें जमीन घोटाला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट भी मंडलायुक्त को सौंपी। एविडेंस गुरुकुल फाऊंडेशन के चीफ फाउंडर शिवनारायण यादव ने बताया कि उनके द्वारा 98 पेज की 53 सबूतों के आधार पर तैयार की गई लीगल सर्च रिपोर्ट आयुक्त को सौंपी गई है। ताकि आयुक्त को पता चल सके की खसरा संख्या 690/691 डिबाई शहरी तहसील डिबाई जिला बुलंदशहर को लेकर कमल महेश्वरी, नरेंद्र महेश्वरी प्रशासन के कौन से अधिकारियों से मिलकर लगभग 54 […] - [Scholarship scam case: ग्यारह साल पहले हुए छात्रवृत्ति घोटाला मामले में हाइकोर्ट ने मांगा जवाब](https://shardaexpress.com/the-high-court-sought-answers-in-the-scholarship-scam-case-that-happened-11-years-ago/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। अल्पसंख्यकों की छात्रवृत्ति वितरण मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मेरठ के छात्रवृत्ति वितरण को लेकर 11 साल पहले हुए घोटाले में आरोपी वरिष्ठ पटल सहायक संजय त्यागी की याचिका पर सरकार की ओर से उपस्थित अपर शासकीय अधिवक्ता और शिकायतकर्ता तत्कालीन शेष नाथ पांडेय जो वर्तमान में संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग लखनऊ के पद पर कार्यरत है को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा गया है। यह आदेश […] - [Meerut Weather: बादलों की लुकाछिपी से मिल रही गर्मी से राहत](https://shardaexpress.com/meerut-weather-relief-from-heat-due-to-hide-and-seek-of-clouds/): उमस भरी गर्मी हुई कम, अब है बारिश का इंतजार, आज हो सकती है बारिश। शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को जहां दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं मंगलवार को भी धूप छांव होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शहर में सोमवार को आसमान पर बार-बार बादल तो नजर आए, मगर बारिश नहीं हुई। दोपहर में काफी देर तक धूप भी निकली। हर पल बदल रहे मौसम के बीच गर्मी कम होने से लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार को भी सुबह से […] - [नाले में गिरे व्यक्ति की अस्पताल में मौत, ससुराल में पत्नी-बच्चे से मिलने आया था, घर जाते समय हुआ हादसा](https://shardaexpress.com/the-person-who-fell-into-the-drain-died-in-the-hospital-he-had-come-to-meet-his-wife-and-child-at-his-in-laws-house-the-accident-happened-while-he-was-returning-home/): हापुड़। एचपीडीए कार्यालय के सामने स्थित नाले में फिसलकर गिरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेरठ के मोहल्ला रशीदनगर लिसाड़ीगेट निवासी 50 वर्षीय सरफराज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सरफराज को नाले से बाहर निकाला गया। उस वक्त उनकी सांसें चल रही थीं। पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, सरफराज सोमवार को अपनी पत्नी परवीन और बच्चों से मिलने हापुड़ के […] - [मेरठ की किशोरियां प्रयागराज में बरामद, नौकरी का झांसा देकर भाई के दोस्त ने बुलाया था बनारस](https://shardaexpress.com/teenage-girls-from-meerut-found-in-prayagraj-brothers-friend-had-called-them-to-banaras-on-the-pretext-of-giving-them-a-job/): आरपीएफ ने दोनों को चाइल्ड लाइन प्रयागराज के हवाले किया। शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आपीएफ) ने दो नाबालिग बहनों को संदिग्ध स्थिति में बचाया है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर फुट ओवर ब्रिज के नीचे बेंच पर दोनों किशोरियां अकेली सोई हुई मिलीं। आरपीएफ एसआई गौरव और महिला कांस्टेबल अंजू देवी की पूछताछ में पता चला कि लड़कियां मेरठ की रहने वाली हैं। दोनों की उम्र 16 और 17 वर्ष है, जिनमें से एक दिव्यांग है। वे नौकरी और स्कूल एडमिशन की तलाश में घर से निकली थीं। परिवार के एक दूर के रिश्तेदार का दोस्त उन्हें […] - [भाकियू का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से हरिद्वार में शुरू, मेरठ जनपद से बड़ी संख्या में 75 ट्रैक्टर ट्रॉली...](https://shardaexpress.com/bhakiyus-three-day-chintan-shivir-starts-from-today-in-haridwar/): – मेरठ जनपद से बड़ी संख्या में 75 ट्रैक्टर ट्रॉली दो बसों में सवार होकर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंचे। शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के तीन दिवसीय चिंतन शिविर 16, 17, 18 जून को कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी हरिद्वार में आयोजित हो रहा चिंतन शिविर में शामिल होने संगठन के मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में 75 ट्रैक्टर ट्रॉली और दो बसों में सवार होकर हरिद्वार पहुंचे और हरिद्वार पहुंचकर वीआईपी घाट पर काबिज हो गए। वहीं टेंट तंबू लगाकर लंगर भंडारा चलाना प्रारंभ […] - [Meerut News: लाखों रुपए के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार](https://shardaexpress.com/four-smugglers-arrested-with-ganja-worth-lakhs-of-rupees/): उड़ीसा के जंगलों से लाकर कई जनपदों में की जाती थी गांजे की सप्लाई। शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मवाना पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। साथ ही टीम के सदस्यों ने मादक पदार्थ बेचने वाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जो इन मादक पदार्थों को मेरठ सहित अन्य जनपदों में सप्लाई किया करते थे। वहीं, पुलिस इन तस्करों के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। मंगलवार को पुलिस और […] - [सरधना: घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार](https://shardaexpress.com/police-is-not-taking-action-against-those-who-entered-the-house-and-assaulted-victim-pleaded-for-justice/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना के सलावा गांव में बीते दिनों घर में घुसकर मारपीट और बाहर अवैध हथियारों से फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि, फायरिंग करते हुए आरोपियों का वीडियो भी वायरल हुआ है। उसके बाद भी पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। अब पीड़ित पक्ष ने जान को खतरा बताते हुए सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुलदीप ने सीओ संजय जायसवाल को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान उसने बताया कि, बीते दिनों गांव के […] - [Meerut: आज से मेरठ पुलिस लाइन में शुरू हुई जवानों की ट्रेनिंग](https://shardaexpress.com/training-of-soldiers-started-in-meerut-police-line-from-today/): शारदा रिपोर्टर मेरठ। यूपी पुलिस के 1044 जवानों की ट्रेनिंग मंगलवार यानी आज से मेरठ पुलिस लाइन में शुरू हो गई। बता दें कि, इस दौरान जेटीसी यानी ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर के तहत जवान यहां एक माह रहेंगे। जवानों को विभागीय अनुशासन, यूनिफार्म पहनना और सलीखे से रखना समेत विभाग के अधिकारियों के रैंक के बारे में जानकारी दी जाएगी। मेरठ पुलिस लाइन में 835 पुरुष और 209 महिला रंगरूट प्रशिक्षण लेंगे। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक माह की ट्रेनिंग के लिए उत्तराखंड, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और बाकी जिलों से जवान आए हैं। दूसरी ओर, मेरठ […] - [Air india flight: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-159 कैंसिल, तकनीकी गड़बड़ी के बाद लिया गया फैसला](https://shardaexpress.com/air-india-flight-air-india-flight-from-ahmedabad-to-london-cancelled-decision-taken-after-technical-glitch/): Air india flight: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-159 को तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट के अचानक कैंसिल होने के चलते यात्रियों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बिना कोई कारण बताए फ्लाइट के रद्द होने की सूचना दी गई। एक ही दिन में यह इस तरह की तीसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को ही दो उड़ानें और प्रभावित हो चुकी हैं जिनकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बीते दिनों अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से लगातार उड़ानें प्रभावित हो रही हैं […] - [बम की धमकी के बाद नागपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग](https://shardaexpress.com/indigo-flight-emergency-landing/): इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी का आया था कॉल। Indigo flight emergency landing: कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की जांच की गई। आज सुबह 9:20 बजे कोच्चि से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 2706 में बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया. तय प्रोटोकॉल के तहत तुरंत […] - [Bulandshahr Accident News: स्विमिंग पूल जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत](https://shardaexpress.com/bulandshahr-accident-news-two-friends-going-to-swimming-pool-died-in-a-road-accident/): ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे वाहन को बचाने में कार हुई क्षतिग्रस्त, दो घायल। बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र के बीबीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान समीर और सम्मी के रूप में हुई है। समीर मजदूरी करता था। सम्मी सैदपुर स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। हादसे में दो अन्य युवक कैफ और वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। होश में आने के बाद से दोनों लगातार अपने दोस्तों के बारे में पूछ रहे हैं। एसएसआई […] - [Muzaffarnagar murder news: मजदूरी को जा रहे राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस](https://shardaexpress.com/muzaffarnagar-murder-news-mason-going-for-work-shot-dead/): बाइक से मजदूरी करने निकला था, रजवाहे की पटरी पर मिला शव। मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नावला गांव निवासी 29 वर्षीय गुलशेर मंगलवार सुबह 7:45 बजे अपनी बाइक से मजदूरी के लिए निकला था। वह सरधना थाना क्षेत्र के राडधना गांव में अपने बहनोई गुलफाम के पास राजमिस्त्री का काम करता था। भूपखेड़ी-मुजाहिदपुर रजवाहे की पटरी पर अज्ञात व्यक्ति ने गुलशेर को गोली मार दी। मजदूरी पर देर से पहुंचने के कारण बहनोई ने फोन किया। कॉल किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और बताया कि गुलशेर को गोली लग गई […] - [वर्दी का मजाक बनवाना इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर](https://shardaexpress.com/inspector-had-to-pay-heavily-for-making-fun-of-his-uniform-ssp-suspended-him-from-service/): रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। बुलंदशहर। पुलिस की वर्दी का मजाक बनाना एक इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। इंस्पेक्टर द्वारा वर्दी के साथ मजाक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। मामले में सीओ को जांच के भी आदेश दिए गए है। जनपद के थाना जहांगीरपुर के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सैनी और उनके किसी दोस्त का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जारी 8 सेकेंड के इस वीडियो […] - [ग्रेटर नोएडा: ब्लैकमेल कर महिला से डेढ़ साल तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता रहा धमकी](https://shardaexpress.com/greater-noida-blackmailed-a-woman-and-raped-her-for-one-and-a-half-years-kept-threatening-to-make-her-obscene-video-viral/): – नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की देता रहा धमकी। ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि व्यक्ति ने डेढ़ साल पहले महिला का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। सोमवार को जब महिला खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई, तो आरोपी ने उसे अश्लील इशारे करके बुलाया। महिला ने उसे नजरअंदाज कर दिया और घर लौट आई। इस पर आरोपी भड़क […] - [शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल, पुलिस ने हत्या का किया खुलासा](https://shardaexpress.com/the-bride-got-the-groom-killed-a-day-before-the-wedding-police-revealed-the-murder/): दुल्हन का चचेरा भाई बताकर अपहरण कर ले गए थे युवक को, गला घोटकर मार डाला। रामपुर। शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने का उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया। हत्या उसकी होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी से कराई थी। मेरठ की मुस्कान और मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी द्वारा अपने ही पति की हत्या करवाने की घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध है। अब […] - [Varanasi murder: नातिन को रामायण सुनाने पर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पत्नी हाथ जोड़ती रही, मगर देवर लाठियां चलाते रहे](https://shardaexpress.com/elder-brother-killed-for-reciting-ramayana-to-granddaughter-wife-kept-pleading-with-folded-hands-but-brother-in-law-kept-thrashing-him-with-sticks/): – हनुमान जी की मां का नाम बताने पर भाइयों ने किया लाठियों से हमला। वाराणसी। छोटे भाइयों ने लाठियों से पीट-पीटकर बड़े भाई राजमिस्त्री की हत्या कर दी। राजमिस्त्री अपनी नातिन के साथ खेल रहा था। वह उसे हनुमान जी के बारे में बताने लगा। कहा कि हनुमान जी की माता का नाम अंजनी है। यह बात उसके छोटे भाई और उसकी पत्नी को बुरी लगी। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच सबसे छोटा भाई भी वहां पहुंच गया और दंपती का पक्ष लेने लगा। विवाद बढ़ा तो दोनों छोटे भाई लाठियां उठा लाए और बड़े […] - [Aligarh Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, धमाके से मची भगदड़, ड्रम हवा में उड़कर फैक्ट्री से दूर जा गिरे](https://shardaexpress.com/aligarh-factory-blast-blast-in-chemical-factory-explosion-caused-stampede-drums-flew-in-the-air-and-fell-far-away-from-the-factory/):  हवा में उड़कर दूर जा गिरे ड्रम। अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र के नादा वाजिदपुर इलाके में सोमवार देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। केमिकल में क्रिया होने के बाद हुआ धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों के खिड़की दरवाजे हिल गए। लोग बाहर निकल आए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, ब्लास्ट के कारण केमिकल के ड्रम हवा में उड़कर फैक्ट्री से दूर 200 मीटर तक गिरे। ड्रम का एक टुकड़ा फैक्ट्री के नजदीक टहल रहे व्यक्ति के आकर लगा। जिसके कारण वह घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है। […] - [पिता ने ही दो मासूमों को उतारा मौत के घाट, पुलिस की सख्ती से खुला राज](https://shardaexpress.com/the-father-himself-killed-two-innocent-children-the-secret-was-revealed-by-the-strictness-of-the-police/): बदला लेने के लिए पत्नी पर लगाया आरोप। उन्नाव। पुरवा कोतवाली के रम्माखेड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे दो मासूम बच्चों (छह माह का बेटा और ढाई साल की बेटी) की उनके ही पिता ने हत्या कर दी। खेत में ले जाकर कोल्डड्रिंक में कीटनाशक घोलकर दोनों को पिला दिया। पत्नी को फंसाने के लिए उस पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। जांच में आरोपों की पुष्टि न होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने सच कबूल दिया। रम्माखेड़ा गांव निवासी रोहित रैदास ने वर्ष 2021 में गांव से चार किलोमीटर […] - [सड़क पर गुटखा थूकने पर युवक को गोली मारी](https://shardaexpress.com/a-youth-was-shot-for-spitting-gutkha-on-the-road/): – सिपाही के टीचर पिता की दबंगई, बचाने आए भतीजे का सिर भी फोड़ा। झांसी। घर के सामने सड़क पर गुटखा थूकने पर सिपाही के शिक्षामित्र पिता ने युवक को गोली मार दी। गोली सीने से घुसकर कमर से बाहर निकल गई। बचाने आए भतीजे पर लाठियों से हमला कर सिर फोड़ दिया। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए भाग गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वारदात में सिपाही के बड़े भाई ने पिता का साथ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पिता-बेटे को हिरासत में लिया है। […] - [UP Weather: प्रदेश में मानसून की आहट, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी](https://shardaexpress.com/up-weather-monsoon-arrives-in-the-state-alert-issued-for-many-districts/): उत्तर प्रदेश में आज से प्री मानसून बारिश, कल से भारी बरसात की संभावना। लखनऊ। प्रदेश में मानसून की आहट आने लगी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं धीमी बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार से कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे तक बरेली में सबसे ज्यादा 149.4 मिमी। बारिश दर्ज की गई। सहारनपुर में भी 120 मिमी। बारिश […] - [आर्केस्ट्रा पर गाना सुनने को लेकर दो गांवों के बीच संघर्ष, मारपीट-आगजनी, नौ घायल, 16 आरोपी हिरासत में](https://shardaexpress.com/clashes-between-two-villages-over-listening-to-music-on-orchestra-assault-and-arson-nine-injured-16-accused-in-custody/): उपद्रवियों ने कार और बाइक में लगाई आग, नौ गंभीर घायल, हिरासत में 16 आरोपी। बस्ती। सोमवार देर रात दो गांवों के बीच लाठी-डंडों और रॉड से जमकर मारपीट हो गई। मामले ने तूल पकड़ा तो एक पक्ष पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक बोलेरो और बाइक में आग लगा दी। सड़क पर हो रही आगजनी से दोनों तरफ करीब 2 किमी तक लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और सीओ चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख गांव के लोग […] - [UP: बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम](https://shardaexpress.com/up-relief-news-for-electricity-consumers-yogi-government-took-this-big-step/): Lucknow: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है सरकार के बिजली सुधार योजना में उपभोक्ताओं को केंद्र में रखा गया है। यूपी की योगी सरकार अब बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार करने जा रही है। सरकार का मकसद है कि हर उपभोक्ता को 24 घंटे भरोसेमंद बिजली मिले, बिलिंग में पारदर्शिता हो और समस्याओं का समय पर समाधान हो। यह सुधार खासतौर पर आम लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों की जिंदगी को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार के प्रस्तावित बिजली सुधार योजना (Power […] - [मेरठ: श्री देवनारायण बोर्ड गठित करने की सीएम योगी से मांग](https://shardaexpress.com/demand-from-cm-yogi-to-constitute-shri-devnarayan-board/): राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा और श्री देवनारायण पीठ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा और श्री देवनारायण पीठ के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान व मध्यप्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी श्री देवनारायण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम, जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गयी कि श्री देवनारायण भगवान विष्णु के अवतार है। उन्होंने हमेशा सनातन धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि, राजस्थान व मध्यप्रदेश में पहले से ही श्री देवनारायण बोर्ड का गठन सरकारें कर चुकी है। इसलिए उत्तर प्रदेश में […] ## Pages - [Homepage Mobile - Estates PRO](https://shardaexpress.com/homepage-mobile-estates-pro/) - [Home](https://shardaexpress.com/) - [Login/Register](https://shardaexpress.com/tds-login-register-3/) - [My account](https://shardaexpress.com/tds-my-account-3/) - [Checkout](https://shardaexpress.com/tds-checkout-2/) - [Login/Register](https://shardaexpress.com/tds-login-register-2/) - [My account](https://shardaexpress.com/tds-my-account-2/) - [Checkout](https://shardaexpress.com/tds-checkout/) - [ई-पेपर](https://shardaexpress.com/shardaexpress-epaper/): शारदा एक्सप्रेस ई-पेपर-     Sharda Express E-paper 7 March 2024   - [Advertisment Booking Contact Us.](https://shardaexpress.com/advertisment-booking-contact-us/): विज्ञापन: —— Advertisment Booking Contact Us. SHARDA MEDIA HOUSE: 7505855102 9045082580 MAIL ID: shardanewsdigital@gmail.com - [Login/Register](https://shardaexpress.com/tds-login-register/) - [My account](https://shardaexpress.com/tds-my-account/) - [Pin Posts](https://shardaexpress.com/be-pin-posts/): [be-booster-favourites] - [Contact Us.](https://shardaexpress.com/contact-us/): Contact Us. EMAIL ID: shardanewsdigital@gmail.com EDITOR- MR. GYAN PRAKASH, EDITOR ( SHARDA EXPRESS NEWSPAPER ) MO: +91 9412630030   — व्हाट्सप्प ग्रुप लिंक: https://chat.whatsapp.com/Khgr8PYw5MFA1utaBEB76U Sharda News Facebook : https://www.facebook.com/ShardaMediaHouse Sharda News Youtube : https://www.youtube.com/@SHARDAEXPRESS Sharda News Twitter(X): https://twitter.com/shardamediahous - [About Us.](https://shardaexpress.com/about-us/): Read the latest and breaking Hindi news on shardaexpress.com   Read the latest and breaking Hindi news on ShardaExpress.com. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. Visit with ShardaExpress.com to get all the latest Hindi news updates as they happen. ShardaExpress.com. पर नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें। राजनीति, खेल, बॉलीवुड, व्यवसाय, शहर, जीवनशैली, ज्योतिष, आध्यात्मिकता, नौकरियों और बहुत कुछ से भारत और विश्व के बारे में लाइव हिंदी समाचार प्राप्त करें। सभी नवीनतम हिंदी समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए शारदाएक्सप्रेस.कॉम पर जाएँ।   […] - [Privacy Policy](https://shardaexpress.com/privacy-policy/): Privacy Policy we respect your privacy immensely. Consequently, when you visit our websites) we don’t collect your personal data unless you are ready to provide the information to us. Here, we outline what we do with information provided to us by readers. If you visit www.shardaexpress.com just to browse or read or download information, we don’t gather or store info. If you register for our services, we do store some information automatically though this would not record your identity. Usually, we collect information on the browser you use (e.g. Firefox, Google, Chrome, Edge), the operating system your computer, mobile runs […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)