spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowशादी समारोह में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

-

  • दूल्हा-दूल्हन समेत सभी मंडप से भागे।

लखनऊ/ काकोरी। राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा क्षेत्र में बाघ की दहशत के बीच बुधवार रात बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में तेंदुआ घुस गया। मैरिज लॉन में उस समय शादी समारोह चल रहा था। तेंदुए के आने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा-दूल्हन व बरातियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। हालांकि, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब 3 बजे तेंदुए को रेस्क्यू कर सकी। इस दौरान वन दरोगा मुकद्दर अली भी तेंदुए के हमले से घायल हो गए।

लखनऊ के बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में बुधवार को अक्षय कुमार और ज्योति का शादी-समारोह चल रहा था। रात साढ़े 10 बजे के करीब दीपक नाम के व्यक्ति ने लॉन में बने भवन की दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा। अचानक तेंदुए को सामने देखकर दीपक घबराकर नीचे कूद गया। इससे उसे काफी चोट आ गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे वन दरोगा ने तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने दरोगा मुकद्दर अली पर पंजा मार कर जख्मी कर दिया।

वन विभाग के अधिकारियों की मुताबिक, पारा क्षेत्र के बुद्धेश्वर एमएम लॉन मैं बुधवार को एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच एक तेंदुआ मैरिज लॉन के अंदर घुस आया और टेंट के पीछे बैठ गया। शादी में नाश्ता कर रहे मेहमानों ने तेंदुए को दिखा तो वह शोर मचाते लॉन से बाहर की ओर भागने लगे हैं। 10 मिनट में तेंदुआ लॉन के भीतर सीढ़ी से ज्यादा दिखाई पड़ा। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो कैमरामैन भी चोटिल हो गए। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए वन विभाग को जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वन दरोगा मुकद्दर अली ने वन्य जीव को रेस्क्यू करने की कोशिश की, तेंदुए ने उन पर पंजा मार दिया। जिसमें वन दरोगा भी घायल हो गया। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद रात के साढ़े तीन बजे वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा लिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts