spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDelhi Newsजानिए, प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या बोले-

जानिए, प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या बोले-

-

जानिए, प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या बोले-


नई दिल्ली: आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा “कल PM मोदी ने संसद में करीब 2 घंटे 13 मिनट तक बोला। अंत में उन्होंने मणिपुर पर 2 मिनट तक बात की। मणिपुर महीनों से जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री हँस रहे थे, चुटकुले सुना रहे थे। यह उन्हें शोभा नहीं देता।”

मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा “भारतीय सेना इस नाटक को 2 दिनों में रोक सकती है लेकिन पीएम मणिपुर को जलाना चाहते हैं और आग को बुझाना नहीं चाहते हैं।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1689936392439353344?s=20

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा “19 साल के अनुभव में मैंने मणिपुर में जो देखा-सुना, वैसा पहले कभी नहीं देखा। संसद में मैंने कहा था। पीएम और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है, मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है। ये खोखले शब्द नहीं हैं…मणिपुर में, जब हमने मैतेई क्षेत्र का दौरा किया, तो हमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि हमारे सुरक्षा दस्ते में कोई कुकी है, तो उन्हें यहां नहीं लाया जाना चाहिए क्योंकि वे उसे व्यक्ति को मार देंगे। जब हम कुकी क्षेत्र में गए, तो हमें बताया गया कि हम अगर किसी भी मैतेई व्यक्ति लाएंगे, वे उसे गोली मार देंगे…तो, यह एक राज्य नहीं है, दो राज्य हैं। राज्य की हत्या हो गई है और उसका हौसला बढ़ा दिया गया है।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1689937514822578176?s=20

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा “प्रधानमंत्री कम से कम मणिपुर जा सकते थे, समुदायों से बात कर सकते थे और कह सकते थे कि मैं आपका पीएम हूं, आइए बात शुरू करें लेकिन मुझे कोई इरादा नहीं दिखता… सवाल यह नहीं है कि क्या पीएम मोदी 2024 में पीएम बनेंगे, सवाल मणिपुर का है जहां बच्चे, लोग मारे जा रहे हैं।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा “मैं जानता हूं कि मीडिया नियंत्रण में है, राज्यसभा, लोकसभा टीवी नियंत्रण में है लेकिन मैं अपना काम कर रहा हूं और करता रहूंगा। जहां भी भारत माता पर आक्रमण होगा, आप मुझे वहां उपस्थित और भारत माता की रक्षा करते हुए पाएंगे।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1689940439829508096?s=20

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts