Homeकारोबारयूरोप में KitKat की चोरी, 12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार ले...

यूरोप में KitKat की चोरी, 12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार ले उड़े चोर

-

नई दिल्ली। यूरोप में KitKat चॉकलेट बार की एक बड़ी खेप चोरी हो गई है। Nestle ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए एक बयान में, KitKat ने बताया कि एक बड़ी चोरी में उसके “12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार” चुरा लिए गए। ब्रांड ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, और सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ा है।

KitKat की ओर से किए गए पोस्ट में कहा गया, “हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि मध्य इटली में हमारी फैक्ट्री से पोलैंड में उनके डेस्टिनेशन तक ले जाते समय KitKat के 12 टन प्रोडक्ट चोरी हो गए। हम जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, और सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ा है। धन्यवाद।

KitKat की पेरेंट कंपनी, Nestle ने पुष्टि की कि यह खेप पिछले सप्ताह उसकी प्रोडक्शन फैसिलिटी से निकली थी, और इन बार को पूरे यूरोप में बांटा जाना था, जिसके बाद वो अपनी आखिरी मंजिल तक पहुंचते। कंपनी के एक प्रवक्ता ने मजाकिया अंदाज में चोरों के “बेहतरीन टेस्ट” की तारीफ की, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की मुश्किलें पूरी इंडस्ट्री में आम होती जा रही हैं। यह चोरी ईस्टर से ठीक कुछ दिन पहले हुई, यह वह समय होता है जब बहुत से लोग ‘चॉकलेट हंट’ का मजा लेते हैं। यह एक ऐसी परंपरा है जिसमें चॉकलेट को छिपा दिया जाता है और बच्चे उसे ढूंढते हैं।

चोरी को लेकर चल रही जांच के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, “ऐसा तब होता है जब आपके ट्रांजिट वाले लोग ब्रेक लेते हैं।” एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, “हमने हर तरह की चोरियां देखी हैं…लेकिन यह वाली तो सच में इंटरनेट पर छा गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts