Homeउत्तर प्रदेशBaghpatदेशभक्ति के गानों पर थिरके खाकी के कदम, गणतंत्र दिवस के जश्न...

देशभक्ति के गानों पर थिरके खाकी के कदम, गणतंत्र दिवस के जश्न का वीडियो वायरल

-

बागपत। सोमवार को देश जहां अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा था तो वहीं, इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी देशभक्ति में सराबोर थे। लेकिन, गणतंत्र दिवस का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने सभी को चौका दिया। यह वीडियो बागपत थाने का है, जहां देश के सम्मान में न केवल तिरंगा फहराया गया, बल्कि ड्यूटी के तनाव को पीछे छोड़ पुलिसकर्मी देशभक्ति के गानों पर झूमते नजर आए। यह तस्वीरें बागपत जनपद के बिनौली और खेकड़ा थाने की हैं।

 

 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यहां तिरंगा फहराया गया। जिसके बाद जब मेरा रंग दे बसंती चोला, ऐसा देश है मेरा, ‘जय हो जैसे देशभक्ति भरे गीत बजे, तो पुलिसकर्मी खुद को रोक नहीं पाए और देशभक्ति के रंग में झूमते हुए नजर आए।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला और पुरुष पुलिसकर्मी एक साथ मिलकर देशभक्ति से ओत-प्रोत गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुशासन में रहने वाली खाकी उत्साह और उमंग के रंग में डूबी नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिसकर्मियों के इस मानवीय और खुशमिजाज चेहरे की काफी सराहना कर रहे हैं।

 

 

स्थानीय अधिकारी का कहना है कि यह दिन गर्व का और जवानों के मनोबल बढ़ाने का दिन है। बागपत की इन तस्वीरों ने यह साबित कर दिया है कि, खाकी वर्दी के भीतर भी एक भावुक और उत्साही भारतीय दिल धड़कता है। जो अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों के साथ देशप्रेम की भावना अपने मन में रखता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts