HomeAccident NewsJhansi Accident: सड़क हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत, परिवार में...

Jhansi Accident: सड़क हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

– रिश्तेदार की शादी से लौटते वक्त कार अज्ञात वाहन से टकराई,


झांसी। मंगलवार सुबह सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए और दंपती कार के अंदर फंस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार काटकर दोनों को बाहर निकाला। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

शादी में उनकी मासूम बेटा-बेटी और मां भी गई थी। मगर तीनों को रिश्तेदारों ने रोक लिया था। हादसा मोंठ थाना क्षेत्र के अटरिया मोड़ के पास हुआ है। मृतकों की पहचान बड़ागांव के मड़ोरा गांव निवासी अनिल कुशवाहा (30) पुत्र रघुवीर और उनकी पत्नी विनीता (28) के रूप में हुई है। मृतक के भाई जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अनिल डायमण्ड सीमेंट फैक्ट्री में क्रेन आॅपरेटर था। उसके मामा के साले के घर पर शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए अनिल परिवार के साथ सोमवार को बगोनिया खिरिया गांव गया था।

मंगलवार सुबह उसे ड्यूटी जाना था। इसलिए अनिल और उसकी पत्नी कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8 बजे मोठ के अटरिया मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई। हादसे में अनिल और विनीता की मौके पर ही मौत हो गई।

अनिल के साथ उसकी मां सरस्वती और दो साल का बेटा पारस और चार साल की बेटी हर्षना भी गई थी। मगर मां दोनों बच्चों के साथ ही रुक गई थी। हादसे के बाद घर में मातम का माहौल है। अनिल के पिता रघुवीर भी सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। करीब एक साल पहले उनकी फैक्ट्री में मौत हो गई थी। तीन भाइयों में अनिल दूसरे नंबर का था। छोटा भाई जसोदा कुशवाहा यूपी पुलिस में सिपाही है। जबकि बड़ा भाई जितेंद्र भी फैक्ट्री में नौकरी करता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts