HomeAccident NewsJaunpur accident: कार और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, छह...

Jaunpur accident: कार और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

-

– लखनऊ से आ रही कार डिवाइडर तोड़ बैंड पार्टी की गाड़ी से टकराई।

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बबुरा मोड़ के पास फोरलेन पर इनोवा कार और ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

 

 

पुलिस के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जा रहे एक ट्रैक्टर से जा टकराई, जिस पर बैंड पार्टी के सदस्य सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।
इस दुर्घटना में ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से उन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts