- जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- ‘आप हमारे लिए बहुत जरूरी।
नई दिल्ली: Iran ने संकेत दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने दिया जा सकता है, जबकि युद्ध में शामिल देशों के जहाजों पर प्रतिबंध रहेगा। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों के गुजरने को लेकर संकेत दिए हैं। Iran विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि ईरान का इरादा दुनिया की तेल सप्लाई को बाधित करने का नहीं है, हालांकि युद्ध में शामिल देशों के जहाजों को इस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक भारतीय जहाज को हाल ही में इस रूट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई और वह भारत पहुंच चुका है।



