– महिला दरोगा समेत पांच पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर से लौट रही थी।
महराजगंज। गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला दरोगा और सीनियर एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर में दबिश देकर लौट रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई। फिर पेड़ से जा टकराया गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा मंगवालर सुबह साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना के कतरारी इलाके में हुआ।
पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में दबिश देने के लिए कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र गई थी। टीम में ररक रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, चालक और दो अन्य सदस्य शामिल थे। छापेमारी के बाद टीम वापस गोरखपुर लौट रही थी।
इसी दौरान महराजगंज में अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। सड़क पर घायल तड़पते रहे। सभी घालयों को गोरखपुर इलाज के लिए लाया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की मौत हो गई।
हादसे में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा गीता, ड्राइवर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दरोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा संतोष कुमा मूल रूप से सीवान (बिहार) के असांव स्थित सहसरांव गांव के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गांव से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।


