Wednesday, April 16, 2025
HomeSports Newsभारत को जीत के लिए चाहिए 252 रन

भारत को जीत के लिए चाहिए 252 रन

न्यूज़ीलैंड के लिए मिचेल और ब्रेसवेल ने बनाये अर्धशतक 


दुबई। चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय स्पिनरों ने न्यूज़ीलैंड की खतरनाक शुरुआत पर ब्रेक लगाकर  उसे 251 रनों पर रोक दिया। भारतीय पेसर मोहम्मद शमी काफी महंगे साबित हुए। अब भारतीय टीम को ख़िताब जीतने के लिए 252 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (53) ने अर्धशतक लगाया। गेंदबाजी की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। विल यांग और रचिन रवीन्द्रन ने तेज शुरुआत की और पहले पांच ओवरों में 60 रन बना लिए थे, तभी वरुण चक्रवर्ती ने यांग को आउट कर दिया।  न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर इस मैच में 10 गेंदों में 8 रन बनाकर रन आउट हुए। विराट ने उन्हें रन आउट किया।

वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को आउट करके न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया है।  75 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने केन विलियमसन को 11 के निजी स्कोर पर आउट किया। कुलदीप ने अपनी ही गेंद पर विलियमसन का एक आसान सा कैच पकड़ा।  9 के निजी स्कोर पर रचिन रवींद्र को दूसरा जीवनदान मिला। श्रेयस अय्यर ने डीप स्क्वायर लेग पर उनका एक मुश्किल कैच छोड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments