spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsचंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की ख़ुशी में सीसीएसयू मेरठ में दिखा...

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की ख़ुशी में सीसीएसयू मेरठ में दिखा अनोखा माहौल, पढ़िए पूरी खबर 

-

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की ख़ुशी में सीसीएसयू मेरठ में दिखा अनोखा माहौल, पढ़िए पूरी खबर 


शारदा न्यूज़, संवाददाता।

please subscribe SHARDA NEWS youtube channel

youtube.com/@SHARDA_NEWS


मेरठ। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के जश्न का माहौल गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में दिखाई दिया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर पूरे विश्वविद्यालय में पदयात्रा की। विभागों में जाकर शिक्षकों व कर्मचारियों का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।

 

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देश ही नहीं हम सभी के लिए भी गौरव की बात है इसरो के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम ने इसको सफल करके दिखाया। हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए कि किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा के साथ किया जाए तो वह कभी असफल नहीं होता इसरो के वैज्ञानिकों की पूरी टीम ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए दिन-रात एक कर दिया।

 

कुलपति ने कहा कि यह दिन हम कभी भूल नहीं सकते क्योंकि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के हम लोग भी साक्षी बने इस मिशन को सफल होते हुए हम सभी ने अपनी आंखों से देखा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में लाइव कार्यक्रम के दौरान चंद्रयान 3 की जब सफल लैंडिंग हुई तो छात्र व छात्राओं ने जिस तरीके से अपनी खुशी का इजहार किया वह देखने लायक था।

 

 

वहीं दूसरी तरफ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा हर किसी के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का गर्व भी दिख रहा था की अवसर पर कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, प्रोफेसर वीरपाल सिंह, प्रोफेसर संजीव शर्मा, इंजीनियर मनीष मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के दर्जनों शिक्षक तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts