spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में कांग्रेसियों ने किया जिला कृषि अधिकारी का घेराव

मेरठ में कांग्रेसियों ने किया जिला कृषि अधिकारी का घेराव

मेरठ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों को हो रही खाद की समस्या को लेकर जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार का घेराव किया।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ- आज (6 नवंबर) जनपद मेरठ में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व मे किसानों को आ रही खाद की समस्या को लेकर जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार का घेराव किया। सभी कांग्रेस जन जिला अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से जुलूस के रुप में नारेबाजी करते हुए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां जिला कृषि अधिकारी से किसानों को खाद नही मिलने की समस्या से अवगत कराया। जिसका जिला कृषि अधिकारी ने जल्द निवारण करने का भरोसा दिया।

जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा की आज जनपद मेरठ मे आलू और गेहूं एवं अन्य फसल की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन सरकार किसानों को डीएपी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जिससे किसान पहले ही सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आर्थिक रूप से परेशान हैं। खाद नही मिलने के चलते फसल बुआई समय पर नहीं होने पर किसान की हालत और बद्तर हो जायेगी।

किसान को अगर सरकार पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं करा सकती तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी को हम 2 दिन का समय दे रहे है अगर सोसायटी पर डीएपी की कमी पूरी नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन करने वालो मे सलीम खान,रंजन शर्मा , डा बबिता गुर्जर, रोबिनाथ गोलू, तेजपाल डाबका, सेहरयाब मुखिया,सोनम कुमारी, हरीश त्यागी,ओमकार शर्मा, संजय कटारिया, महेंद्र गुर्जर, रीना शर्मा, अश्वनी गुर्जर,सलीम पठान,नईम राणा , शोएब साबरी, सुमित विकल,रविंदर सिंह, सरदार मान सिंह, सरताज चौधरी,फुरकान अंसारी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts