HomeAccident Newsकोहरे के कारण स्कूल बस खाई में उतरी, मची चीख-पुकार, गनीमत रही...

कोहरे के कारण स्कूल बस खाई में उतरी, मची चीख-पुकार, गनीमत रही कि….

-

– दृश्यता कम होने से बस चालक नहीं रख पाया नियंत्रण, सभी बच्चे सुरक्षित।

मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। शाहपुर गांव के पास घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत की खाई में उतर गई। बस के खाई में जाते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

 

 

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहस दिखाते हुए बस में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बच्चों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस सुबह गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी अचानक घने कोहरे के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से फिसलकर खाई में चली गई।

गनीमत रही कि बस पास में लगे बिजली के खंभे से टिक गई, जिससे वह पलटने से बच गई। समय रहते ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts