- बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम लगातार कर रहा सीलिंग की कार्रवाई।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ 15 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए सख्ती बढ़ा दी है। 31 मार्च तक 20% छूट के बावजूद टैक्स न देने वाले 300 से अधिक ऐसे भवन स्वामियों पर, जिन पर 10 लाख रुपये से अधिक का बकाया है, ताला-चाबी लेकर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते हाउस टैक्स सख्ती और सीलिंग की कार्रवाई के चलते बड़े बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।


