Home उत्तर प्रदेश Meerut मांगे न मानी तो रोडवेज कर्मियों का मुख्यालय में होगा धरना

मांगे न मानी तो रोडवेज कर्मियों का मुख्यालय में होगा धरना

0

शारदा न्यूज़, मेरठ। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन मेरठ क्षेत्र द्वारा कर्मचारी समस्याओं का निराकरण एंव परिवहन निगम के विकास के लिए एक आमसभा का आयोजन चैम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया गया। उक्त सभा की अध्यक्षता वीडी मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई। मुख्य वक्ता तेजबहादुर शर्मा, महामन्त्री यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन रहे।

तेजबहादुर शर्मा, महामंत्री द्वारा परिवहन
परिवहन निगम के कर्मचारियो की समस्याओं एवं निजीकरण का विरोध कर जोरदार ढंग से शासन/निगम प्रशासन को चेताते हुए तत्काल यूनियन द्वारा प्रेषित 18 सूत्रीय मांग पत्र का निस्तारण किये जाने का अनुरोध किया गया। यदि शासन / निगम प्रबन्धन द्वारा 18 सूत्रीय मांग पत्र का निस्तारण नहीं किया जाता है तो 21 दिसंबर को निगम मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। महामन्त्री द्वारा मुख्य रूप से वर्ष 2001 तक के संविदा कार्मिको को नियमित करने, मृतक आश्रितो को नियमित नियुक्ति प्रदान करने, महगाई भत्ते की अवशेष किस्तों को देय तिथि से लागू करने, शत प्रतिशत मार्गों को राष्ट्रयीकृत करने, डग्गामार वाहनो पर अंकुश लगाये जाने तथा परिवहन निगम के रिक्त पदो को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने पर भी जोर दिया गया।

वीडी मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि सरकार एक तरफ तो परिवहन निगम कर्मचारियो को करोना योद्धा नाम से सम्बोधित कर रही है। मुख्यमन्त्री परिवहन निगम को नई बसो खरीदने के लिये आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रहे है। परन्तु कर्मचारियो की मूलभूत ज्वलन्त समस्याओं का समाधान नही रक रही है। जिसके कारण परिवहन निगम का कर्मचारी सरकार के इस रवैये से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। सभा को राजकुमार तौमर, प्रान्तीय संगठन मन्त्री, ओमवीर सिहं, दिनेश मणि मिश्रा प्रान्तीय सयूक्त मन्त्री एंव सुहैल अहमद प्रान्तीय उपाध्यक्ष, द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

इस अवसर पर अजय वालिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहारनपुर, राकेश तितोरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष, सुभाष तेवतिया क्षेत्रीय मन्त्री नोएडा, संजीव चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष गाजियाबाद श्री सुनील सिरोही क्षेत्रीय मन् गाजियाबाद, राजेश कुमार त्यागी क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ क्षेत्र द्वारा भी अपने विचार रखे गये।

सभा में राजेन्द्र त्यागी, उदल सिंह, सुहैल अहमद, जगदीश शर्मा, अभिनय, नाथीराम, संजय ग मनोज, पदम सिहं, गजपाल मलिक, भगवान सिंह, पवन गुप्ता, श्रीभगवान मित्तल, दिनेश सेंगर, विशाल तालिया अम्बरीष कुमार, मोतीलाल, नसीम अहमद, प्रमोद सिंह, राजीव कुमार, शिवकुमार, देवेन्द्र चौहान, अमर सिंह, ललि कुमार, जंगवहादुर थापा, अमित चौधरी, इन्द्रजीत, सुरेन्द, सतीश, अरविन्द कुमार, सुनील आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन विरेन्द्र सिहं क्षेत्रीय मन्त्री मेरठ क्षेत्र एवं गनपत त्यागी द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here