HomeDelhi NewsDelhi News: दिल्ली में आईएएस अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर

Delhi News: दिल्ली में आईएएस अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर

-

– दिल्ली में आधी रात आईएएस अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर।

– फाइनेंस से उद्योग विभाग तक अधिकारियों के तबादले से हड़कंप।


नई दिल्ली: Delhi में बुधवार देर रात IAS और दानिक्स अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर हुए हैं, 20 से ज्यादा अफसरों को इधर से उधर किया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सरकार में अचानक इन तबादलों को लेकर बड़ी हलचल है। सीनियर IAS प्रशांत गोयल और नरेंद्र कुमार को भी ट्रांसफर के बाद अहम जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक फेरबदल को हालांकि कामकाज की सुधार में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। ट्रांसफर ऑर्डर के तहत डॉ. नरेंद्र कुमार को फाइनेंस कमिश्नर बनाया गया है। प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है DFC और DSCSC के CMD का जिम्मा दिया गया है उत्तर पश्चिम जिले का डीएम सौम्या सौरभ को बनाया गया है। उन्हें उद्योग विभाग में तैनाती दी गई है। नवलेंद्र कुमार सिंह को GST एडिशनल कमिश्नर और DDA में सोनिका सिंह को कमिश्नर बनाया गया है।

 

 

हर्षित जैन को विधानसभा में संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि, मंगल सैनी को केंद्रीय कारागार का सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है ओम प्रकाश सैनी को DSSSB में उप सचिव बनाया गया है। कई अन्य अफसरों का ट्रांसफर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मुकेश कुमार, आशीष शौकीन, मनोज कुमार, भूप सिंह और अश्विनी कुमार समेत कई अफसरों को नई तैनाती मिली है। कुछ तैनाती में बदलाव किया गया है। अमित कुमार की नियुक्ति का आदेश बाद में रद्द कर दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts