spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDelhi Newsमैं देश बचा रहा और राहुल गांधी पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस...

मैं देश बचा रहा और राहुल गांधी पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

-


एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख सामने आ रही है, वैसे ही राजनीतिक दलों के बीच बड़े स्तर पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने भाजपा पर चुनाव में खुलेआम पैसे बांटने का आरोप लगाया तो वहीं, उन्होंने राहुल गांधी के लिए कहा कि वे सिर्फ पार्टी बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि से जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है ये साफ हो गया है कि आप की स्थिर सरकार बनने जा रही है। केजरीवाल ने ये भी कहा कि बीजेपी ने हथियार डाल दिये हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा खुलेआम पैसे बांट रही है। इससे लोगों में नाराजगी है। केजरीवाल ने ये भी कहा है कि इनके नेताओं को 10 हजार रुपये बांटने के लिए दिए गए थे, लेकिन इन्होंने 9-9 हजार रुपये अपने पास रख लिए। इससे भी लोग नाराज है।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए ये भी आरोप लगाते हुए कहा ये लोग एक इलाके में सामान बांट रहे है तो दूसरे इलाके के लोग नाराज हो रहे हैं। अब पता चल रहा है कि ये लोग अब सोने के चेन बांट रहे हैं। लेकिन सभी इलाकों में नहीं बांट रहे हैं। इससे से लोग नाराज है। अब ये लोग कहते हैं कि दिल्ली वालों के वोट खरीद लेंगे। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं सारा सामान इनसे ले लो। लेकिन अपना वोट मत बिकने देना। इनको दिखा दो कि जनतंत्र बिकने वाला नहीं है। दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि अगर हमारा कैंडिडेट भी कुछ सामान बांटता है तो उसे वोट मत देना।

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में चुनावी सभा में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि केजरीवाल झूठे वादे करते हैं। अब अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा मैं राहुल गांधी के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा। वो पार्टी बचा रहे हैं, में देश बचा रह हूं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts