– गृह मंत्री अमित शाह ने कहा बंगोल में भाजपा बहुमत से आएगी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमाने लगा है और इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरा और दावा किया कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी तो ऐसी सुरक्षा व्यवस्था होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की स्थापना बंगाल में हुई थी, इसलिए यह राज्य पार्टी के लिए विशेष महत्व रखता है।

घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा
शाह ने आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठ ममता सरकार की निगरानी में हो रही है। उन्होंने कहा कि असम, त्रिपुरा और गुजरात जैसे राज्यों में ऐसी समस्या नहीं है. उन्होंने दावा किया कि घुसपैठ रोकने के लिए बंगाल में एक देशभक्त सरकार की जरूरत है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा राज्य में ममता बनर्जी की सरकार के तहत भ्रष्टाचार के कारण पश्चिम बंगाल में विकास रुक गया है। मोदी जी द्वारा शुरू की गई सभी फायदेमंद योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट का शिकार हो गई हैं। पिछले 14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन गए हैं। 15 अप्रैल 2026 के बाद, जब पश्चिम बंगाल में भारत की सरकार बनेगी, तो हम बंगाल की विरासत और संस्कृति को फिर से जिंदा करने का काम शुरू करेंगे। यह ‘बंग भूमि’ हमारे लिए बहुत महत्व रखती है क्योंकि इखढ को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बनाया था, जो यहां से एक बड़े नेता थे।
भाजपा की प्रगति
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 2026 में भाजपा पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। शाह ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 17% वोट और दो सीटें मिलीं। 2016 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी को 10% वोट और 3 विधानसभा सीटें मिलीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 41% वोट और 18 सीटें मिलीं। 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 21% वोट और 77 सीटें मिलीं। जिस पार्टी को 2016 में 3 सीटें मिली थीं, उसे पांच साल में 77 सीटें मिल गईं। इस बीच, कांग्रेस जीरो पर पहुंच गई। कम्युनिस्ट गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 39% वोट और 12 सीटें मिलीं।

