- जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने अन्य जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ प्रेसवार्ता की।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। कोमी एकता के प्रतीक ऐतिहासिक नौचंदी मेले के भव्य आयोजन को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने अन्य जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, इस वर्ष 2026 के मेले का उद्देश्य इसे पिछले वर्षों से अधिक भव्य और आकर्षक बनाना है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसको देखते हुए उन्हीं झूले वालों को मेरे में आने की परमीशन दी जाएगी, जिनके पास ऑथराइज्ड लाइसेंस होगा। जबकि, मेले में इस बार ई-रिक्शा की जगह गोल्फ कार्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग निशुल्क आसानी से मेले में धूम सके। जबकि, अन्य लोगों को इसमें बैठने का दस रुपए किराया लगेगा।
उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के महिला सशक्तीकरण को देखते हुए इस बार करीब बीस दुकानें महिलाओं को मुहैया कराई जाएगी। मेले को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। इसके अलावा पटेल मंडल में होने वाले कार्यक्रमों को और भी अधिक बेहतर बनाने के लिए अच्छे कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। जबकि, इस ऐतिहासिक मेले को और बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण इलाकों में मेले को प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। ताकि शहर के साथ गांव के लोग भी इस मेले से जुड़े।
बता दें कि, ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने भाजपा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कर दिया था। जिसमें कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद और जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह उपस्थित रहे।

