spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingHelicopter Emergency Landing: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई...

Helicopter Emergency Landing: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच हाईवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, एक वाहन क्षतिग्रस्त, जानें वजह

-

  • बीच हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर फाटा बड़ासू के पास हाईवे पर आपातकालीन स्थिति में उतरा। इस लैंडिंग में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे हेलीकॉप्टर को बीच हाईवे लैंड करवाना पड़ा। फाटा बड़ासू के पास हाईवे पर इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गय। इसकी जानकारी UCADA ने DGCA को दी है। जानकारी दी है।

 

 

सेरसी बडासू में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्‍टर सड़‍क पर एक कार से टकरा गया। हेलीकॉप्‍टर में पांच यात्री सवार थे सभी सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने एएनआई से कहा, “रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।”

 

हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है और हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर से क्षति हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)को रिपोर्ट किया है।

केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की हाइवे पर इरमजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ के लिए बढ़ासु (सिरसी) से उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी कारणों के चलते शनिवार को आपातकालीन स्थिति में हाइवे पर लैंड कराना पड़ा। इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी 5 यात्री और पायलट सुरक्षित हैं।

क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा

हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है और हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर से क्षति हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा पर था और सभी यात्री तीर्थयात्री ही बताए जा रहे हैं। लैंडिंग के बाद तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद चौथा हेलिकॉप्टर हादसा

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यह चौथा हेलिकॉप्टर हादसा है। इससे पहले भी केदारनाथ हेलिपैड के पास एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है, जिसमें दो एम्स के डॉक्टर और पायलट बाल-बाल बचे थे। प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts