HomeTrendingउत्तरकाशी में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 6 यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 6 यात्रियों की मौत

-

– हेलिकॉप्टर में श्रद्धालु सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा पर थे


एजेंसी, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हो गया है। सुबह 9 बजे गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर के मलबे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ये हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है और गंगोत्री की ओर जा रहा था। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस मौजूद है।

उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया। गंगोत्री धाम की ओर जा रहा प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के पास होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में श्रद्धालु सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा पर थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। मौके के लिए पुलिस, सेना की विशेष टुकड़ी, आपदा प्रबंधन की टीम, 108 एंबुलेंस सेवा, तहसीलदार भटवाड़ी, भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमें रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
इस मामले में उत्तराखंड के सीएम धामी का बयान सामने आया है।

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ह्यउत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए रऊफऋ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts