Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: हेड कांस्टेबल की आग लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा...

मेरठ: हेड कांस्टेबल की आग लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

-

– घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां किराए के मकान में रह रहे एक हेड कांस्टेबल की कमरे में आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

 

बताया गया कि कमरे से अचानक धुआं उठता देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो हेड कांस्टेबल अपने बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा था और कमरे में धुआं तेजी से भर रहा था। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कमरे में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक कांस्टेबल की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

हेड कांस्टेबल विभोर तोमर, शामली के कांधला स्थित नाला गांव के रहने वाले थे। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मा नगर में संजय कुमार के मकान में किराए पर अकेले रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि हादसा स्मोकिंग के कारण हुआ होगा। माना जा रहा है कि रात में जलती हुई सिगरेट या बीड़ी से बिस्तर में आग लगी, जो धीरे-धीरे फैल गई और कमरे में धुआं भर गया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। घटना से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा का कहना है कि आग लगने से हेड कांस्टेबल की मौत हुई है, मृतक कांस्टेबल के परिवार वालों को सूचना देने के बाद आग के कारणों की जांच कराई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts