HomeAccident NewsHamirpur Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

Hamirpur Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

-

– देर रात घर लौटते समय हुआ हादसा, अनाज लेकर आ रहे थे।

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी जान चली गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

घटना रतौली गांव के पास की है। रतौली गांव निवासी 35 वर्षीय संजय साहू शुक्रवार रात ट्रैक्टर से अनाज लेने मौदहा गया था। देर रात जब वह अनाज लेकर वापस गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में संजय ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी किसी राहगीर ने परिजनों और ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद संजय को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तुरंत मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय साहू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। अचानक हुए इस हादसे से पत्नी और बच्चों सहित पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts