Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भक्तांबर दीप अर्चना का भव्य आयोजन

मेरठ: महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भक्तांबर दीप अर्चना का भव्य आयोजन

-

मेरठ। कचहरी रोड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भक्तांबर स्तोत्र की दीप अर्चना का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन बड़े ही भक्ति-भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महावीर स्वामी की आराधना की।

 

 

दीपों की आलोकित ज्योति के मध्य भक्तांबर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्तांबर स्तोत्र के 48 लोगों पर 48 दीप अर्पित कर भगवान महावीर से सुख-शांति, धर्म-वृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के कंचन जैन एवं राजीव राय जैन ने बताया कि भक्तांबर दीप अर्चना से आत्मशुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। कार्यक्रम के अंत में शांतिधारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में संजय जैन विकास जैन शोभित जैन प्रीति जैन बबिता जैन अर्चना जैन सुनीता जैन सौम्या जैन लोकेश जैन आदि लोगों उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts