- पैनिक बुकिंग में 40% की कमी देखी जा रही है।
नई दिल्ली: रसोई गैस सिलेंडर की टेंशन दूर करने के लिए सरकार गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर एक्शन ले रही है। इसे रोकने के लिए 6000 रेड्स हुई हैं। यूपी में 1100 छापेमारी कर करीब 1000 एलपीजी सिलेंडर सीज किए गए हैं। गैस किल्लत दूर करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में जो हालात हैं उसकी वजह से LPG गैस की किल्लत की शिकायत लोग कर रहे हैं, खासकर कमर्शिल गैस की आपूर्ति न हो पाने से स्ट्रीट फूड और होटल, रेस्टोरेंट्स कारोबारी परेशान हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि किल्लत जैसा कुछ नहीं है, LPG सिलेंडरों की सप्लाई नॉर्मल हो रही है। हालही में हॉर्मुज के रास्ते मिडिल ईस्ट से गैस के टैंकर भी भारत पहुंचे हैं। इसीलिए गैस को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने क्या कहा, सबकुछ डिटेल में जानें-



