spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutगोल्डन गर्ल अन्नूरानी को गांव जाकर किया सम्मानित

गोल्डन गर्ल अन्नूरानी को गांव जाकर किया सम्मानित

-

  • एशियन गेम्स में जेबलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर अन्नू ने किया है देश का नाम रोशन।
  • एसडी सदर के प्राधानाचार्य हॉकी कोच ने गांव जाकर किया अन्नू को सम्मानित।

शारदा न्यूज, मेरठ। चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में मेरठ की बेटी अन्नूरानी ने जेबलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर जिले समेत देश का नाम रोशन किया है। अन्नू के देश लौटने पर उनके प्रशंसकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

शुक्रवार को एसडी सदर के प्रधानाचार्य अरूण कुमार गर्ग व हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने सरधना स्थित गांव बहादुरपुर में अन्नू को उसके घर जाकर सम्मानित किया। हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने बताया अन्नू ने न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में जिले का नाम रोशन किया है। अन्नू की इस उपलब्धि पर उभरते खिलाड़ियों का हौसला काफी बढ़ा है। वहीं एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों में अब खिलाड़ियों द्वारा अन्नू की तरह ही देश के लिए पदक हासिल करने का जज्बा नजर आ रहा है।

एशियन गेम्स में देश की महिला व पुरूष हॉकी टीम ने भी गोल्ड हासिल कर नई बुलंदी हासिल की है। राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में मेरठ की बेटी वंदना कटारिया ने भी शानदार प्रर्दशन करते हुए गोल्ड जीतने में अहम भूमिका निभाई है। अब हॉकी में भी लड़कियों की दिलचस्पी बढ़ी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts