HomeGhaziabadगाजियाबाद अग्निकांड: हादसे के सातवें दिन एक ही परिवार के चौथे सदस्य...

गाजियाबाद अग्निकांड: हादसे के सातवें दिन एक ही परिवार के चौथे सदस्य की मौत

-

– इमारत में झुलसे थे 23 लोग, दो भाई अस्पताल में भर्ती।

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की न्यू अजंता पार्क कॉलोनी में मौजूद सुनहरी रेजीडेंसी में 3 मार्च को लगी आग में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। 10 मार्च को इलाज के दौरान अंजलि पुत्री राजेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।

 

Ghaziabad

 

इससे पहले, राजेन्द्र, उनकी पत्नी मीना और बेटी नीतू की भी मौत हो चुकी थी। इस अग्निकांड में कुल 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हादसे में अब परिवार में केवल दो बेटे अंकित और दीपक ही जीवित बचे हैं, जिनका इलाज जारी है। इस मामले में 8 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।

पांच मंजिला इमारत में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि पार्किंग एरिया में खड़े 40 से अधिक दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए।

वाहनों में पेट्रोल होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, जबकि धुआं पांचवीं मंजिल तक फैल गया था। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अग्निकांड के बाद इमारत में रहने वाले लगभग 40 परिवार अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घरों में रात गुजारने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से पर्याप्त सहायता नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

रविवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts