HomeGhaziabadगाजियाबाद: निगम 31 मार्च तक वसूलेगा 138 करोड़

गाजियाबाद: निगम 31 मार्च तक वसूलेगा 138 करोड़

-

– कर विभाग को मिला लक्ष्य।


गाजियाबाद। डा. सिन्हा ने बताया कि फरवरी के दस दिनों में लगभग चार करोड़ से अधिक की वसूली की गई है। शहर की बहुमंजिला सोसायटियों के 16000 फ्लैटों को कर के दायरे में लाया जा रहा है। गृहकर वसूली तेज करने के लिए अब हर शनिवार और रविवार को सोसायटियों में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च तक 138 करोड़ गृह कर वसूली का लक्ष्य नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने तय कर दिया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा को निर्देशित किया है कि जोनल अधिकारियों के साथ बैठक कर समय से वसूली का लक्ष्य पूरा करें।

डा. सिन्हा ने कहा कि जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गृह कर वसूली को बढ़ा रहे हैं वसुंधरा जोन में 69 करोड़ की वसूली की जानी है इसी के साथ मोहन नगर जोन से 17 करोड़ से अधिक, कविनगर से 12 करोड़ से अधिक गृहकर वसूली का लक्ष्य है। सिटी जोन से 29, विजयनगर जोन से आठ करोड़ से अधिक गृहकर वसूली की जानी है। निगम करदाताओं की सहूलियत के लिए अवकाश के दिनों में सोसायटियों में कैंप लगाकर और कार्यालय को खोलकर गृहकर की वसूली की जाएगी। आॅनलाइन माध्यम से भी हाउस टैक्स वसूली का कार्य चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts