HomeCRIME NEWSपूर्व प्रधान पति की गौशाला में गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत...

पूर्व प्रधान पति की गौशाला में गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

-

– औधन गांव में वारदात, सुबह खून लथपथ मिला शव।

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह गांव के बाहर निमार्णाधीन गौशाला में सो रहे थे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दो साथियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

 

 

पिपरी थानाक्षेत्र के औधन गांव के रहनेवाले बादाम सिंह पूर्व प्रधान पति हैं। शुक्रवार की रात खाना खाकर सोने के लिए गांव के बाहर बन रहे गौशाला में गांव के ही साथी बुधराम के साथ गए थे। शनिवार सुबह 7 बजे उनका खून से लथपथ शव देखा गया।

बादाम सिंह के सिर में, कनपटी पर और सिने में गोली लगी थी। गौशाला में मौजूद साथी बुधराम ने मामले की जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को घटना के बारे में बताया।
घटना की सूचना पर पिपरी थानाध्यक्ष विकास सिंह, क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह, लोधौर चोकी प्रभारी धिरेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, साथी बुधराम और एक अन्य को हिरासत में ले लिया।

बादाम सिंह के बड़े बेटे कपिल सिंह (25) ने बताया कि 2010 से 2015 तक इनकी मां संगीता देवी ग्राम प्रधान थी। जिनका कामकाज पिता बादाम सिंह देखते थे। 26 मार्च से ये गौशाला में ही रहकर निर्माण करा रहे थे। यह निर्माण बुधराम की ही 2 बीघा जमीन पर कराया जा रहा था। दोनों ही एक साथ इस गौशाला का निर्माण करा रहे थे।

आगामी पंचयात चुनाव को लेकर भी बादाम सिंह की तैयारी चल रही थी। इस बार वह खुद प्रधान उम्मीदवार के तौर पर कार्य कर रहे थे।

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच जारी है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्टा कर लिए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts