Saturday, August 2, 2025
HomeDelhi Newsदिल्ली: आतिशी के साथ पांच नेता भी लेंगे शपथ

दिल्ली: आतिशी के साथ पांच नेता भी लेंगे शपथ


नई दिल्ली। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी और उनका मंत्रिमंडल 21 सितंबर को शपथ लेंगे। आतिशी मालेर्ना अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी। कहा जा रहा है कि आतिशी के साथ 5 मंत्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा जोरों पर है। इन नामों में गोपाल राय , कैलाश गहलोत , सौरभ भारद्वाज , इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शपथ ले सकते हैं।

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करने वाली आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने इससे पहले मंगलवार को कहा था कि वह निवर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर जताए गए भरोसे से खुश हैं, लेकिन इस बात से भी दुखी हैं कि भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता फिर से केजरीवाल को सीएम चुनेगी। 43 साल की आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments