HomeAgra Newsपहले गोल्फ स्टिक से मारा, फिर महिलाओं पर छोड़ दिए कुत्ते

पहले गोल्फ स्टिक से मारा, फिर महिलाओं पर छोड़ दिए कुत्ते

-

आगरा– थाना न्यू आगरा के कौशलपुर में घर के बाहर बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज करने से रोकने पर एक परिवार पर हमला बोला गया। आरोपियों ने पहले गोल्फ स्टिक से पिटाई की। बाद में ईंट-पत्थर से मारा। इतना ही नहीं घर में कुत्ते भी छोड़ दिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

कौशलपुर निवासी देवेंद्र चौरसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र पचौरी और अजय शर्मा सहित 4-5 लोग घर के बाहर बुलेट बाइक लेकर आए। इसके बाद साइलेंसर से तेज आवाज करने लगे। उन्होंने शोर होने पर युवकों को टोक दिया। कहीं ओर जाकर आवाज करने के लिए कहा। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। एक ने गोल्फ की स्टिक से सिर में मार दिया। वह घायल हो गए।

परिवार के लोगों के आने पर पत्थर से सिर फोड़ दिया। परिवार की महिलाओं पर पालतू कुत्ते छोड़ दिए। उनसे मारपीट भी की। आरोपी हथियार लेकर आए थे। इस कारण वो कुछ नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। मामला पड़ोस का है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts