HomeGhaziabadएसी फटने से फ्लैट में लगी आग

एसी फटने से फ्लैट में लगी आग

-गाजियाबाद के वसुंधरा में एक फ्लैट में एसी के फटने से आग लग गयी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुयी है। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। 

-


गाजियाबाद। वसुंधरा में दो मंजिला इमारत में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। गुरुवार तड़के एसी फटने से वसुंधरा सेक्टर एक के फ्लैट में आग लग गई। जैसे ही तेज़ धमाके की आवाज़ आयी तो फ्लैट मालिक रणवीर सिंह परिवार सहित तुरंत घर से बाहर निकल गए। फ्लैट में आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और आग की चपेट में दूसरे मकान को आने से बचा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ( सीएफओ ) राहुल पाल ने बताया कि गुरुवार को फायर स्टेशन वैशाली में रणवीर सिंह नए फोन पर सेक्टर 1 के फ्लैट नंबर-1009 में आग लगे की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सहित दो फायर टैंडर मय यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर जाकर देखा तो भवन दो मंजिला बना था और आग प्रथम तल पर एसी के फटने से लगी थी। आग भवन के द्वितीय तल पर भी पहुंच गई थी, जिसको फायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फायर फाइटिंग कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। हालाँकि घर में रखे कुछ कुछ सामान जल गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts