HomeAgra Newsबंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में लग गई आग, मची अफरा-तफरी

बंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में लग गई आग, मची अफरा-तफरी

-


आगरा। यमुना किनारा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब के बंद ट्रांसपोर्ट कंपनी से लोगों ने आग की लपटों को उठते हुए देखा। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

आगरा के यमुना किनारा मार्ग दरेसी नंबर तीन स्थित बंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में सोमवार देर शाम को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। लपटें निकलता देखकर आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची।

थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सैंया निवासी देवेंद्र गुर्जर की ट्रांसपोर्ट कंपनी यमुना किनारा पर पुरानी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर बनी हुईं। भूतल पर पेठा और अन्य दुकान हैं। पांच साल से ट्रांसपोर्ट कंपनी बंद है। इसमें कबाड़ भरा हुआ था। सोमवार देर शाम आसपास के लोगों ने लपटें उठती देखीं। इस पर अफरातफरी मच गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts