Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शहीद के परिवार को मिले आर्थिक सहायता, परिजनों ने सरकार से...

मेरठ: शहीद के परिवार को मिले आर्थिक सहायता, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

-

– ग्राम बना में शहीद स्मृति द्वार भी बने।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहीद पवन कुमार के परिवार को विशेष आर्थिक सहायता एवं ग्राम बना में ‘शहीद स्मृति द्वार’ के निर्माण करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को शहीद के परिजन क्षेत्रवासियों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे।

 

शहीद के परिवार को मिले आर्थिक सहायता

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि, मेरठ जनपद के ग्राम बना के रहने वाले स्वर्गीय पवन कुमार (पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह), जो भारतीय सेना की 21 असम राइफल्स रेजिमेंट में राष्ट्र की सेवा में तैनात थे। जो इस 5 फरवरी को कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गये। उन्होंने बताया कि, पवन कुमार ने अल्पायु में ही देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी इस शहादत से न केवल ग्राम बना, अपितु संपूर्ण मेरठ जनपद गौरवान्वित है। देश की रक्षा करना हर सैनिक का परम कर्तव्य होता है। लेकिन, शाहिद पवन के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। क्योंकि, शहीद पवन कुमार अपने परिवार के एकमात्र स्तंभ थे। जबकि, उनके जाने के पश्चात
परिवार के सामने भरण-पोषण का गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसलिए ग्रामवासियों की यह इच्छा है कि, शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके साहस और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा ले सकें। शासन के नियमानुसार शहीद के परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि एवं अन्य राजकीय लाभ अविलंब प्रदान करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए। शहीद के सम्मान में ग्राम बना की मुख्य सड़क पर एक भव्य ‘स्मृति द्वार’ ( शहीद द्वार) का निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान करें, जिससे उनकी वीरता की गाथा सदैव जीवंत रहे।

राष्ट्र के प्रति उनके इस अप्रतिम त्याग को देखते हुए सभी आशा करते है कि, प्रशासन इस प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेगा और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts