spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBijnorकिसान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

किसान की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

-


बिजनौर। बिजनौर में दबंगों 25 फरवरी को खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

नगीना देहात इलाके के आजीपुरा नयागांव में 25 फरवरी को पुरानी रंजिश के चलते 70 वर्षीय छोटे सिंह और उसके पुत्र शिव कुमार आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में छोटे सिंह की मौत हो गई थीय़ जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

बताया जा रहा है कि छोटे सिंह अपने पुत्र शिव कुमार के साथ 25 फरवरी को खेत पर जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अमर सिंह पुत्र रमेश ने अपने भाई हरपाल और गांव के देवेंद्र और कामेंद्र के साथ मिलकर उसने छोटे सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया था और लोहे की रॉड से मारपीट कर छोटे सिंह की हत्या कर दी थी। साथ ही पिता को बचाने पहुंचे उसके बेटे शिवकुमार पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में शिव कुमार की पत्नी किरण ने हत्या और जानलेवा हमले के आरोप में चार आरोपी के खिलाफ मुकदमा कर्ज कराया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts