Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutKisan Mahapanchayat: वेस्ट यूपी से नोएडा महापंचायत जा रहे किसानों को रोका,...

Kisan Mahapanchayat: वेस्ट यूपी से नोएडा महापंचायत जा रहे किसानों को रोका, पुलिस और किसानों में धक्का- मुक्की

  • मेरठ- मुजफ्फरनगर में पुलिस और किसानों में धक्का- मुक्की,
  • फोर्स आगे बढ़ने नहीं दे रही।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नोएडा के जीरो प्वाइंट पर आज किसान महापंचायत है। इसके लिए मेरठ सहित वेस्ट यूपी से किसान नोएडा के लिए निकले। मुजफ्फरनगर के भगेला में भारी फोर्स ने किसानों को रोक लिया। किसानों और पुलिस में बहस, धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। किसानों को पुलिस लौट जाने के लिए दबाव बना रही है।

नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी के बाद भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत की कॉल की थी। ये महापंचायत ग्रेटरनोएडा के जीरो पाइंट पर है। इसमें महापंचायत में पांच मंडल सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा के हजारों की संख्या में किसान शामिल होने के लिए निकले। मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में हुई पंचायत में इसका निर्णय भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने लिया।

किसानों को यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए ग्रेटरनोएडा जाना था। वहीं, जेल से किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि रोजाना 12 बजे महामाया फ्लाई ओवर पर एकत्रित हो और दिल्ली की तरफ बढ़े। राकेश टिकैत ने कहा कि आज जीरो पाइंट पर तभी अधिकारियों से वार्ता होगी जब हमारे सभी साथी जो जेल में है वो बाहर नहीं आ जाते।

वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आव्हान पर नोएडा कुच में भारी संख्या में किसान मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कांशी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। काशी टोल पर भारी पुलिस बल अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम के नेतृत्व में मौजूद था। उन्होंने किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी और किसानों की पुलिस के साथ हल्की झड़प ओर नोंकझोंक के बाद कार्यकर्ता और किसानों ने टोल पार कर लिया।

इसी दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर से आने वाले कार्यकतार्ओं को भंगेला चौकी पर रोक दिया गया है। इस पर काशी टोल पर कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष दरी बिछा कर बैठ गए और उन्हें दस मिनट में न छोड़े जाने पर एक्सप्रेस वे को जाम करने की चेतावनी दी। इस पर फोन द्वारा वार्ता उपरांत पता लगा कि सबको छोड़ दिया गया है। इसके बाद भी कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठे रहे और चौधरी गौरव टिकैत के आने का इंतजार करने लगे।

चौधरी गौरव टिकैत के पहुंचने के बाद सभी किसान कार्यकर्ता नोएडा रवाना हो गए। इस दौरान चौधरी गौरव टिकैत, जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, अंकित दांगी, हर्ष चहल, मोनू, विक्रांत, मुखिया, बृजराज, सचिन, राहुल, बिट्टू, नीरज, जुनेद, सरदार हरमनजीत, सरदार गुरजेंट, रविन्द्र, परविंदर, सतीश , अनूप आदि मौजूद रहे ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments