Thursday, June 26, 2025
Homeन्यूज़फराह खान ने बदली कुक की जिंदगी

फराह खान ने बदली कुक की जिंदगी

मुंबई। कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान इन दिनों अपने कुकिंग व्लॉग्स के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने तो अपने कुक दिलीप को भी स्टार बना दिया है। आलम ये है कि अब फराह से ज्यादा उनके कुक के चर्चे होने लगे हैं। किसी व्लॉग से अगर दिलीप मिस हो जाए तो फैंस क्या सेलिब्रिटीज भी उनके बारे में पूछने लगते हैं। इस बीच फराह की करीबी गीता कपूर ने दिलीप के स्टारडम के बारे में बात की है।

गौरतलब है कि फराह खान ने कुछ महीनों पहले ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है जिसमें वो अपने कुक के साथ व्लॉग बनाती हैं। वो सेलिब्रिटी होम टूर भी करती हैं जो खूब वायरल होते हैं। देखते ही देखते फराह के व्लॉग्स के जरिये दिलीप भी फेमस हो गए। अब उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हो चुकी है। अब फराह खान संग सालों तक काम कर चुकीं कोरियोग्राफर गीता कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे फराह ने एक मामूली कुक को इतना पॉपुलर कर दिया।

फरान खान को अपना गुरु मानने वाली गीता कपूर ने कहा कि ह्यवो लड़का दिलीप, मतलब उसकी लाइफ बन गई है। वो इन दिनों कोलैबोरेशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि फराह हमेशा से बेहद सिक्योर रही हैं। वो अपने व्लॉग्स में दिलीप को ज्यादा स्क्रीन टाइम देती हैं। गीता फराह खान की तारीफ करते हुए कहती हैं, ह्यवो हमेशा से ऐसी ही रही हैं। क्योंकि उनका मानना है कि जो आपके नसीब का है, आपका है, उसे कोई छीन नहीं सकता है। आपको अपना हक मिलेगा। ना कम ना ज्यादा, जितना आपको मिलना है उतना ही मिलेगा।

हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ मशहूर एक्टर जावेद जाफरी के घर पहुंची थीं। इसके अलावा भी वो कई सेलिब्रिटीज के घर जा चुके हैं। इतना ही नहीं, दिलीप फराह खान के साथ एड भी शूट कर चुके हैं।

बतातें चलें कि फराह के व्लॉग में दिलीप को खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में फैंस दिलीप के बारे में भी जानने को बेताब रहने लगे हैं। फिलहाल दिलीप अपनी साली की शादी के लिए गांव गए हैं जो कि बिहार में है। दिलीप ने हाल ही में अपना तीन मंजिला बंगला दिखाया था जो वो बनवा रहे हैं। व्लॉग में उन्होंने अपने बच्चों से भी मुलाकात कराई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments