Homeउत्तर प्रदेशMeerutश्री बाला जी मंदिर नौचंदी में मनाया गया फाल्गुन होली महोत्सव

श्री बाला जी मंदिर नौचंदी में मनाया गया फाल्गुन होली महोत्सव

-

रंग रंगीलो फाल्गुन आयो होली का त्यौहार ,मैं तो खेलूंगा होली बाबा के संग खेलूंगा….खूब झूमे भक्तजन


होलाष्टक के दिनों में नकारात्मकता दूर करने के लिए जप तप पूजा पाठ आवश्यक-महंत आचार्य मनीष स्वामी


फूलो की होली में भजनो पर खूब झूमे श्रद्धालु भक्तिमय हुआ मंदिर प्रांगण


मेरठ। आज नौचंदी मैदान स्थित श्री बालाजी मंदिर में फागुन होली महोत्सव का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुवार नरेंद्र स्वामी जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया । श्री राधा कृष्ण जी,श्री सीता राम जी भगवान को गुलाल लगाकर वह रंग बिरंगे फूलों से सजाकर कार्यक्रम को आरंभ किया गया।

मंदिर समिति से कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री नरेंद्र अग्रवाल श्री मति सरोज अग्रवाल द्वारा पूजन किया गया एवं पूज्य गुरुदेव का तिलक ,माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।महंत आचार्य मनीष स्वामी द्वारा सभी भक्तों को होली महोत्सव में भजन सुनकर मंत्रमुग्ध किया रंग रंगीलो फागुन आयो होली का त्यौहार, होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलीन में ,चलो री सखी फाल्गुन फाग मनाने , भजन से सबको कृष्ण भक्ति में मन्त्र मुग्ध कर दिया कार्यक्रम में फूलों की होली खिलाकर भक्तों को नचाकर गुलाल लगाकर होली फाल्गुन महोत्सव को आनंदित कर दिया जिससे समस्त मंदिर प्राँगण भक्तिमय हो गया।

मंदिर के महंत आचार्य मनीष स्वामी ने कहा की होलाष्टक के आठ दिन में नकारात्मकता का प्रभाव दूर करने के लिए भगवान की भक्ति ध्यान ,जप ,तप करना चाहिए ।महंत धीरज स्वामी जी द्वारा भगवान् का भोग लगाकर महाआरती का प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में मंदिर समिति से सिद्धार्थ अग्रवाल,आशीष अग्रवाल जगमोहन लाल , अनिल गुप्ता बाल किशोर शर्मा , सतीश शर्मा , विनोद कुमार,ज्ञानेश्वर शर्मा,अखिल गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts