Homeउत्तर प्रदेशMeerutजेईई मेन में स्कूलों का रहा शानदार प्रदर्शन

जेईई मेन में स्कूलों का रहा शानदार प्रदर्शन

-


मोदीपुरम। आईआईटी समेत देश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित जेजेई मेन 2024 के पहले सत्र का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया। इस परिणाम में मोदीपुरम स्थित रोम्बस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

स्कूल के वत्सल अग्रवाल ने 96.7 प्रतिशत, कविश शर्मा ने 93 प्रतिशत, स्वर्णिम ने 89 प्रतिशत, हर्षवर्धन ने 91.68 प्रतिशत, हासिल किए। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विधालय में खुशी की लहर है। बच्चों ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता व अपने शिक्षकों को दिया। बच्चों ने बताया कि अब उनका उद्देश्य जेजेई के दूसरे सत्र में इससे भी अच्छे प्रतिशत हासिल करना है। विद्यालय प्रधानाचार्य अमित कोहली, चेयरमैन रोहित चौधरी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts