Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: हाउस टैक्स माफ कराने की मांग को लेकर...

Meerut News In Hindi: हाउस टैक्स माफ कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भूतपूर्व सैनिकों के गृह कर माफ कराने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अहलकार सिंह नागर के नेतृत्व में दर्जनों भूतपूर्व सैनिक कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

 

गृह कर माफ कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अहलकार सिंह नागर ने बताया कि, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, जनपद गोरखपुर, लखीमपुर, पीलीभीत आदि जनपदों में भूत पूर्व सैनिकों के गृह कर माफ किए जा चुके हैं। जबकि, जनपद मेरठ में अभी भी भूतपूर्व सैनिकों से गृह कर लिए जा रहे हैं, जो गलत है।

उन्होंने कहा कि, अन्य जनपदों की तरह मेरठ में भी गृह कर माफ करने की बहुत आवश्यकता है। क्योंकि एक सैनिक अपना सबकुछ छोड़कर देश की सीमा पर पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाता है। उन्होंने कहा कि, इसके अतिरिक्त जीएस सर्वे बिल से सभी सैनिक तनाव में हैं। सूबेदार मेजर हरपाल सिंह पाल का यह कर 701 से बढ़ाकर 3615 प्रतिवर्ष तथा जल कर 463 से बढ़ाकर 2313 प्रतिवर्ष कर दिया है, जो देना असंभव है। इसलिए सभी भूतपूर्व सैनिक यह मांग करते हैं कि, अन्य राज्यों की भांति गृह कर माफ करने का आदेश नगर निगम मेरठ को पारित िया जाए। ताकि भूतपूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान हो सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुबेदार मेजर हरपाल सिंह, कैप्टन सुरेन्द्र सिंह, हवलदार कुशनपाल सिंह, हवलदार ब्रह्म सिंह, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह, हवलदार चंद्रपाल सिंह, सूबेदार रतन सिंह आदि मौजूद रहे

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts