शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच के विद्यार्थियों के भाषाई कौशल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता (अंग्रेजी) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रबंधक राहुल केसरवानी के संरक्षण में किया गया।

प्रतियोगिता का संचालन विभागाध्यक्षा सारिका सिंघल के निर्देशन तथा बबीता शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविधता में एकता, भारत के राज्य, प्रसिद्ध व्यक्तित्व (सुधा मूर्ति, किरण बेदी) प्रसिद्ध ब्रांड्स ( टाटा,डाबर, पतंजलि, अमूल)जैसे विषयों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।
एंकरिंग की जिम्मेदारी शिवाय और आस्था ने आत्मविश्वासपूर्वक निभाई। प्रतियोगिता में स्वारिका, आयुषी, आरुषि, सृष्टि, रिद्धि, नमन, अरनव, निष्ठा, शुभांगी, काव्या, वरदान, आदित्य, अनन्या और आरोही सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों (निष्ठा, काव्या गुप्ता,शुभांगी शर्मा, स्वारिका भारद्वाज, अरनव शर्मा एवं वरदान)को बेस्ट स्पीकर सर्टिफिकेट एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और गौरव के वातावरण में हुआ।


