शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम कपसाढ़ से 11-12 वर्षीय अनिकेत शनिवार, 7 फरवरी 2026 की सुबह 10:30 बजे से लापता है। अनिकेत के पिता का नाम विनोद पुत्र धन सिंह है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

अनिकेत के लापता होने के बाद उसके परेशान पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने कपसाढ़ गांव के सभी चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त, कुछ निजी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि बच्चे के गांव से बाहर निकलने या उसके ठिकाने का पता चल सके। हालांकि, अभी तक कैमरों में बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। सरधना इंस्पेक्टर ने बताया कि लापता किशोर को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

