मेरठ: इस्माइल में भारत का पुरातन विज्ञान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

Share post:

Date:


शारदा न्यूज, रिपोर्टर।

मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा दस दिवसीय वेल्यू एडेड कोर्स चालाया जा रहा है। वैल्यू एडिड कोर्स का विषय भारत का पुरातन विज्ञान है।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी की तथा कार्यक्रम का संयोजन और संचालन भौतिक विज्ञान प्रभारी डा. दीप्ति सक्सेना ने किया जबकि सहसंयोजन कु. फाखरा मुफ्ती ने किया। डा. दीप्ति सक्सैना ने बताया कि विज्ञान में एक भाग केमिस्ट्री भी है जो कि विज्ञान शास्त्र की अति प्राचीन परम्परा रही है। पुरातन ग्रंथों में धातुओं, अयस्कों, खदानों, यौगिक तथा मिश्रण धातुओं की जानकारी उपलब्ध है। इन्हीं में से रसायनिक क्रियाओं में प्रयुक्त होने वाले सैकड़ों कणों का विवरण मिलता है। जैसे दिल्ली का लौह स्तम्भ जो प्राचीन भारतीय धातुक्रम का एक नमुना है।

कॉलेज की मीडिया प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी ने बताया कार्यक्रम में निशा गुप्ता, प्रियंका व काशिफा आदि और बीएससी विभाग की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...