spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनिकान्त जैन के चाचा के यहां पहुंची ईडी टीम

निकान्त जैन के चाचा के यहां पहुंची ईडी टीम

-

  • रेलवे रोड में रहते हैं चाचा, बोले- 30 साल पहले लखनऊ चले गए थे भाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के सहयोगी निकान्त जैन के ठिकानों पर ईडी की कार्यवाही चल रही है। सुबह एक टीम मेरठ के रेलवे रोड इलाके में रहने वाले उनके रिश्तेदार के यहां भी पहुंची और पूछताछ के बाद लौट गई। कार्यवाही पूरी तरह गोपनीय रही। थाना पुलिस को भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

ईडी ने सुबह लखनऊ, नोएडा समेत कई स्थानों पर एक साथ रेड शुरू की। सुबह साढ़े छह बजे ईडी की एक टीम ने रेलवे रोड में रेड की। यहां शांति नगर में निकान्त जैन के चाचा संजय जैन परिवार के साथ रहते हैं। टीम साढ़े छह बजे उनके निवास पर पहुंची। टीम दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंच गई।
शांति नगर में संजय जैन व परिवार के लोगों से ईडी की टीम ने पूछताछ की। परिवार ने बताया कि निकान्त के पिता सुधीर जैन करीब 30 साल पहले लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। अपने हिस्से की संपत्ति बेच गए थे। उसके बाद से उनका कोई ज्यादा संपर्क नहीं है। निकान्त जैन की गिरफ़्तारी की जानकारी उन्हें मिली थी लेकिन उनके परिवार का कोई संपर्क नहीं है। पुलिस तब भी उनके घर आई थी।

शांतिनगर के अलावा भी टीम ने कई जगह रेड की है। ऐसी जानकारी मिली है। साकेत, जैन नगर और शास्त्रीनगर में निकान्त के कुछ दोस्तों को चिन्हित किया गया था। इन्ही के यहां टीम ने पूछताछ की और लौट गई। हर स्पॉट का गूगल लोकेशन डालकर टीम आगे बढ़ गई। इसकी सूचना के बाद रेलवे रोड इंस्पेक्टर महावीर सिंह भी पूरे क्षेत्र में घूमे। शान्तिनगर भी गए और परिवार से बात कर लौट गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts