नई दिल्ली। लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई है। यह भूकंप आज यानी 27 मार्च को सुबह 08:31 बजे आया।

बीत दिन नेपाल के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित सुदूरपश्चिम प्रांत में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दाचुर्ला जिले के मुरई क्षेत्र के आस-पास बताया गया। भूकंप के झटके पास के बैतड़ी और बझांग जिलों में भी महसूस किए गए।
वहीं, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित राजकोट जिले में मंगलवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। भूकंप का झटका शाम 5.41 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र राजकोट से लगभग सात किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। स्थानीय निवासियों ने कहा कि भूकंप के झटकों का पता नहीं चला।


