spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपुरानी रंजिश के चलते युवती से मारपीट और छेड़छाड़

पुरानी रंजिश के चलते युवती से मारपीट और छेड़छाड़

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |


मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गोला कुआं पर पुरानी रंजिश को लेकर अस्पताल से लौट रही मां बेटी के साथ युवक ने मारपीट व छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवती को खींचने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई भीड़ को देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की है पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिए।

श्याम नगर दो टावर वाली गली के रहने वाली एक महिला ने बताया देर रात दामाद को दवाई दिलवाने के लिए जा रही थी रास्ते में बेटे से दामाद की कहानी हो गई थी। इसके बाद दामाद की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीड़ित महिला ने बताया रविवार को दोपहर के समय अस्पताल से देखकर लौट रही थी रास्ते में दामाद का चाचा आरिफ ने गोला कुआं पर लौट रही मां बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है युवती से छेड़छाड़ भी कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक ने युवती को खींचने का प्रयास किया।

महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के राहगीरों की भीड़ लग गई। भीड़ को देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts